Ambala जिले का इतिहास, नामकरण, अम्बाला कब बना पूरी जानकारी

 

Contents show

 

नमस्कार दोस्तो, स्वागत है आपको इस ब्लॉग में। इस ब्लॉग में हम हरियाणा के प्रमुख जिले अम्बाला के बारे में बात करेंगे।

जैसे अम्बाला (Ambala ) कब बना, अम्बाला का नाम कैसे पड़ा, अम्बाला का इतिहास, अम्बाला के प्रसिद्ध मंदिर, अम्बाला में क्या प्रसिद्ध है, अम्बाला के प्रसिद्ध मेले, अम्बाला से प्रसिद्ध व्यक्ति तथा अम्बाला से किस तरह के question exam में पूछे जाते है ये सभी इस पोस्ट में हम पढेंगे।

जिससे आपको थोड़ी सहायता मिल सके। क्योकि ये सारी जानकारी एग्जाम की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। हरियाणा GK में बहुत सारे प्रश्न अम्बाला जिले से संबंधित पूछे जाते हैं|

Ambala District In Haryana

अगर आप हरियाणा के किसी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस पोस्ट में हमने हरियाणा के अम्बाला जिले की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई है और लगभग सभी जिलों की विस्तृत जानकारी आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगी।

आप एक बार उन सभी जिलों के बारे में विस्तृत जानकारी जरूर पढ़ लें ताकि आपको एग्जाम में किसी भी प्रकार के प्रश्नों से दिक्कत न हो। हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं आपको ये पोस्ट कैसी लगी या कोई अन्य सुझाव हो तो भी जरूर बताएं।
 

Ambala District
Ambala District

चलिए अब अम्बाला जिले के बारे में विस्तृत जानकारी पढ़ लेते हैं। ये सभी तथ्य 2011 की जनगणना के अनुसार दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : जिलेवार परिचय यमुनानगर जिला

अम्बाला की जानकारी – Information About Ambala

स्थिति                                            हरियाणा के उत्तर में

अम्बाला का क्षेत्रफल                             1574 वर्ग किमी

अम्बाला कब बना                               1 नवंबर 1966

अम्बाला का मुख्यालय                           अम्बाला सिटी

अम्बाला का  जिला कोड                        02

अम्बाला में तहसील                           अम्बाला, बराड़ा,           
                                                        नारायण – गढ़

उपतहसील                      अम्बाला छावनी, साहा, मुलाना,   
                                                शहजादपुर

उपमण्डल                       अम्बाला, नारायणगढ़

कुल जनसंख्या 2011        11,28,350

पुरुष                               5,98,703

महिलाएं                          5,29,647

दशक वृद्धि दर                  12.1%

(2001-2011)

लिंग अनुपात 2011          885

साक्षरता दर 2011            82.9%

पुरुष साक्षरता                   88.5%

महिला साक्षरता                76.6%

घनत्व 2011                  717 प्रति वर्ग किमी

अम्बाला कब बना – Ambala Kab Bna

डिस्ट्रिक्ट गजेटियर के अनुसार अम्बाला की स्थापना चौदहवीं शताब्दी में की गई थी। लेकिन अम्बाला को हरियाणा राज्य के जिले का दर्जा 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य की स्थापना के साथ ही दिया गया।

इसे भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र की पूरी जानकारी


अम्बाला नामकरण  – Ambala Namakaran

अम्बाला प्रदेश का मुख्य सैन्य शहर है, इस शहर की उतपत्ति महाभारत की ‘अम्बालिका‘ नाम से हुई । ऐसा भी माना जाता है कि अम्बाला में ‘आमों के बाग‘ अधिक होने के कारण इसे अम्बाला कहा जाने लगा।

 
डिस्ट्रिक्ट गजेटियर के अनुसार, अम्बाला की स्थापना ( Ambala ki sthapana ) चौदहवीं शताब्दी में अम्बा राजपूत द्वारा की गई थी, इसलिए इसका नाम अम्बाला पड़ा।


 

अम्बाला का इतिहास – Ambala Ka Itihas

अम्बाला जिला हरियाणा राज्य का प्रमुख एवं ऐतिहासिक जिला है। अम्बाला जिला पंजाब एवं हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित है। वैसे तो अम्बाला जिले का इतिहास काफी पुराना है।

माना जाता है कि अम्बाला की स्थापना चौदहवीं शताब्दी में की गई थी। अम्बाला के निकट टोपरा से प्राप्त स्तम्भ अशोककालीन है। इस पर अशोक के समय के सात अभिलेख अंकित है। 1847 में अम्बाला को जिले का दर्जा दिया गया।

1823 में जब अम्बाला ब्रिटिश नियंत्रण में आ गया तब इसे सतलुज नदी के पास राज्यों के लिए राजनीतिक एजेंट का मुख्यालय बनाया गया। असहयोग आंदोलन के दौरान अम्बाला के मुरलीधर ने अपना रायबहादुर का पद छोड़ा।

इसे भी पढ़ें : हरियाणा का पंचकूला जिला complete gk



अम्बाला छावनी की स्थापना कब हुई – Ambala Chawni Kab Bani

अम्बाला छावनी की स्थापना 1843 ई० में हुई थी तथा इसे 1847 में जिले का दर्जा दिया गया था। 1859 में अम्बाला जिले का मुख्यालय बना और प्रभाग पंजाब प्रशासन के अधीन रहा। 8 नवम्बर, 1927 को गठित साईमन कमीशन का विरोध अम्बाला में हुआ।


 अम्बाला के उद्योग – Industries Of Ambala

  1. अम्बाला में भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का कुल 35 प्रतिशत उत्पादन होता है, इसलिये अम्बाला को “विज्ञान नगरी” भी कहा जाता है। औधोगिक दृष्टि से भी अम्बाला हरियाणा का मुख्य जिला है।
  2. अम्बाला में मिक्सी उद्योग, धातु कास्टिंग, पनडुब्बी मोटर पंप के लिए भी प्रसिद्ध है।
  3. सीमेंट कारखाना अम्बाला के सूरजपुर में स्थित है।
  4. अम्बाला ओर भी बहुत सारे उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है जैसे:- सिलाई मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कारखाना, रेलवे गैरेज व वैगन वर्कशॉप, खाद्य प्रसंस्करण केंद्र(साहा), कशीदाकारी, हवाई अड्डा।
  5. अम्बाला जिला गलीचा उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है। जिन्हें स्थानीय भाषा मे “दरी” कहते है।

अम्बाला के मेले – Fair Of Ambala

बावन द्वादशी मेला अम्बाला में लगता है।

◆ अम्बाला में गुरुनानक दिवस पर धार्मिक मेला आयोजित किया जाता है। इस मेले का आयोजन अक्टूबर – नवम्बर माह में कार्तिक पूर्णमासी को होता है।

◆ अम्बाला जिले के त्रिलोकपुरी में शारदा देवी का धार्मिक मेला लगता है।

◆ अम्बाला जिले के पंजोखरा नामक स्थान पर तीज का सावन मेला लगता है।

इसे भी पढ़ें : Hisar जिले की पूरी जानकारी

अम्बाला के प्रसिद्ध मंदिर – Temple In Ambala

  1. भवानी अम्बा मंदिर
  2. शारदा मंदिर 
  3. राधाकिशन मन्दिर

अम्बाला के प्रसिद्ध गुरुद्वारा – Gurudwara In Ambala

  1. बादशाही बाग गुरुद्वारा
  2. सिशगंज गुरुद्वारा 
  3. मनजी साहिब गुरुद्वारा
  4. संगित साहिब गुरुद्वारा
  5. अम्बाला में प्रसिद्ध दरगाह ( Dargah ):-
  6. लक्खीशाह की दरगाह
  7. तकवाल शाह की दरगाह

अम्बाला की नदियां – River In Ambala

  • घग्घर
  • मारकण्डा
  • डांगरी (टांगरी)

इसे भी पढ़ें : Panipat जिले का पूरा इतिहास व सम्पूर्ण जानकारी

अम्बाला की अन्य मुख्य बातें

★अम्बाला उतरी रेलवे जॉन का मुख्यालय है।

★शाहाबाद ओर अम्बाला के बीच पीर नोगजा की मजार है, जहाँ मनोकामना पूरी होने पर घड़ी चढ़ाई जाती है।

फ्रोजन टियर यह एक शहीद स्मारक है, जो अम्बाला एयरफील्ड में स्थित है।

महावीर उद्यान व इंदिरा उधान भी अम्बाला में स्थित है।

साहा फ़ूड पार्क भी अम्बाला में है।

चनेटी का स्तूप भी अम्बाला में है।

भुपेन्द्रा सीमेंट फेक्ट्री भी अंबाला में स्थित है।

हरियाणा का सबसे कम तहसील वाला जिला है।

आम उत्पादन में हरियाणा में प्रथम स्थान पर है।

★हरियाणा में पक्की सड़कों का सर्वाधिक घनत्व अम्बाला में है।

★पीली मिटटी अम्बाला में पाई जाती है।

बुढ़िया का रंगमहल अम्बाला में स्थित है।

किंग फिसर प्रजनन केंद्र(1986) अम्बाला में स्थित है।

★प्रसिद्ध अभिनेता ओमपुरी का जन्म भी अम्बाला में हुआ था।

इसे भी पढ़ें : करनाल जिले की पूरी जानकारी

 अम्बाला से सम्बन्ध व जन्म स्थली

प्रसिद्ध व्यक्तित्व जिनका सम्बंध अम्बाला से रहा या जिनका जन्म अम्बाला जिले में हुआ।

  • 1  सुषमा स्वराज
  • 2    सुचिता कृपलानी
  • 3   ओमपुरी
  • 4    जूही चावला
  • 5    कुमारी शैलजा
  • 6    जोहरा बाई
  • 7    दुनीचंद    ( स्वतंत्रता सैनानी )
  • 8    बिसम्बर नाथ कौशिक

Q.1. अम्बाला जिला कब बना?

अम्बाला जिले की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य के गठन के समय ही की गयी थी|

Q.2. अम्बाला जिले की स्थापना कब हुई?

ऐसा माना जाता है की अम्बाला जिले की स्थापना अम्बा राजपूत द्वारा की गयी थी|

Q.3. उतरी रेलवे जॉन का मुख्यालय कहां है?

उतरी रेलवे जॉन का मुख्यालय Ambala जिले में है|

Q.4. हरियाणा के किस जिले को विज्ञानं नगरी भी कहा जाता है?

हरियाणा के अम्बाला जिले को विज्ञानं नगरी के उपनाम से ही जाना जाता है|

Q.5. साहा फ़ूड पार्क किस जिले में स्थित है?

साहा फ़ूड पार्क हरियाणा के अम्बाला जिले में स्थित है|

इसे भी पढ़ें : Haryana gk sirsa district full explanation in hindi

दोस्तो ये थी अम्बाला ( Amabala ) की विस्तृत जानकारी। उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट काफी पसंद आई होगी। हो सकता है कुछ बातें छूट गई हो। आप हमें कंमेंट के माध्यम से बता सकते है अगर आपको लगता है कि किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता है।

Download Pdf


exam की दृष्टि से ये सब बातें बहुत महत्वपूर्ण है। ये सारी जानकारी आपको 99% किसी एक book में नही मिलेंगी। आप इनको याद करके अपने hssc exams की तैयारी अच्छे से कर सकते है।


वैसे तो गलतियों का बहुत ध्यान रखा गया है लेकिन कई बार अनजाने में typing mistake हो जाती है अगर आपको कोई गलती नज़र आये तो कमेंट में जरूर बताये। ताकि हम आगे भी अच्छे से लिख सके। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।

1 thought on “Ambala जिले का इतिहास, नामकरण, अम्बाला कब बना पूरी जानकारी”

Comments are closed.