पढ़ाई में मन नही लगता,ये करें Best उपाय 100% रिजल्ट

हैलो दोस्तो स्वागत है आपका मेरे इस ब्लॉग में मैने पढ़ाई करने के बारे में कुछ विचार आपसे शेयर किए है अगर अच्छे लगे तो कमेंट जरूर करे|

पढ़ाई करते समय आने वाली दिक्कत:-

दोस्तो, जब भी हम पढ़ाई करते है तो कुछ लोगो का पढ़ाई में मन नही लगता और हम बोर हो जाते है या नींद आने लगती है।जिस कारण हम पढ़ाई नही कर पाते और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता नही मिल पाती। कुछ दोस्त इस प्रकार की समस्या के कारण बहुत परेशान है।
तो आज हम इसी टॉपिक के ऊपर कुछ सुझाव आपके सामने रखेंगे। ताकि आप अपनी पढ़ाई सही तरीके से कर पाएं।अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या पढ़ते वक्त आती है तो घबराने की कोई बात नही,कुछ बदलाव करके इस समस्या को हल किया जा सकता है।

समस्या क्यों आती है:-

दोस्तों ऐसी समस्या तभी आती है जब पढ़ाई में हमारा मन नही होता। ओर यही सबसे बड़ी वजह हो सकती है इन सभी समस्याओं की। या आप पढ़ना नही चाहते या आपका मन शांत नही है। ऐसे बहुत से कारण हो सकते है।

क्या करना चाहिए जब पढ़ाई मे मन ना हो:-

जब  समस्या आये तो कुछ बातें आप लागू कर सकते है। आप दृढ़ निश्चय करके पढ़ने का मन बनाये। ओर एक समय निश्चित कर ले कि आपको इसी समय पढ़ना है और कौनसा टॉपिक पढ़ना है। जब भी आप सुरुआत करे पढ़ने की तो सबसे पहले वो टॉपिक पढे जिसमे आपकी दिलचस्पी हो या जिसे पढ़ते हुए आप बोर न हो।
पहले दिन आप थोड़ा सा टाइम लगाए और फिर daily उसी समय पढ़ते रहे कुछ ही टाइम में आपका मन लगने लगे जाएगा। आप एक ही दिन में पूरे विद्वान नही बन सकते। रोज थोड़ा थोड़ा करके पढ़ना सुरु कर दो। इससे आपको थोड़ा समझ आने लगेगा और जब समझ आने लग गया तो पढ़ाई में आपका दिमाग जरूर लगने लग जाएगा। क्योकि हमारा शरीर एक टाइम को बहुत जल्दी कैच कर लेता है।
आप अपना टाइम टेबल बनाये ओर उसी को फॉलो करें। ये सबसे कारगर तरीका है। जब भी आप पढ़ाई कर तो आप पूरे शांत और ठंडे दिमाग से पूरा मन लगाए चाहे आप थोड़े ही समय पढ़ पाएं लेकिन रोज़ाना इस करते करते आप ज्यादा समय तक पढ़ने लग जाओगे। जो भी लक्ष्य आपने चुना है उसे मन में रखना है। वास्तव में दोस्तो ये तरीका बहुत कारगर है मैने भी इस तरीके का प्रयोग किया है और परिणाम बहुत अच्छे मिले।
आप रोज कुछ समय के लिए बाहर घूमने भी जा सकते है जिससे आपको काफी तरोताजा महससू होगा। अगर आप पढ़ते पढ़ते बोर हो जाये तब भी आप थोड़ी देर अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते। आपके दोस्त भी आपको सपोर्ट करने वाले होने चाहिए।
  आप मोटिवेशनल वीडियो जरूर देखते रहे इससे आप मे लग्न पैदा होगी। किसी भी कार्य को करने में आपकी इच्छा शक्ति दृढ़ होगी।

क्या बादाम सच मे असरदार है:-

कुछ लोग कहते है कि बादाम खाने से पढ़ाई में मन लगने लगता है। दोस्तो अगर आपमें दृढ़ इच्छा है पढ़ने की या कोई भी कम करने की तो मन तो लगेगा ही। लेकिन बादाम भी कुछ हद तक सही है।
कुछ लोगो को इसका परिणाम बहुत अच्छा मिलता है लेकिन कुछ को नही। आप भी प्रयोग करके देख सकते है। जब मैने बादाम का प्रयोग किया तो रिजल्ट काफी बढ़िया मिले, हो सकता है आपको भी रिजल्ट बहुत बढ़िया मिले।

बादाम खाने का सही तरीका:-

दोस्तो अगर आप बादाम खाते है ताकि पढ़ाई में मन लगे तो आप इसका प्रयोग कैसे करते है ये भी बड़ी बात है। आप 6 या 7 बादाम रात को घड़े में भिगो दें। आप ज्यादा भी भिगो सकते है लेकिन 6 या 7 सही है आप सुबह जल्दी उठे और 1 गिलास सादा पानी पिये ओर 10 से 15 मिनट बाद आप बादाम खाये।
आप एक एक बादाम को एक अच्छी तरह चबा चबा कर खाएं, लगभग 10 से 15 मिनट लगाए खाने में। ओर आपको 1 से डेढ़ घण्टे तक न ही कुछ खाये ओर न ही कुछ पिये। आप 5 से 6 दिन तक इस तरह करके देखें। ओर आपको रिजल्ट 99% मिलेंगे।
 आप भीगे हुए बादाम का पेस्ट बना कर उसमें  2  चम्मच शहद मिला कर भी खा सकते है। लेकिन उसे खाने के बाद भी 1 घण्टे तक कुछ नही खाना।

क्या पढ़ाई के लिए सुबह का समय ही जरूरी है

दोस्तो कुछ लोग कहते है कि सुबह पढ़ाई करने  का समय सही है। और ये बात सही भी है क्योंकि सुबह सुबह मन बिल्कुल शांत होता है शरीर भी बिल्कुल ताजा होता है तब पढ़ाई में मन भी लगता है लेकिन अगर आप सही तरीके से पढ़े तो समय चाहे जो भी हो आपका मन लगेगा ही।
पढ़ते वक्त आपका मन बिल्कुल शांत होना चाहिए।

याददाश्त कम होना :-

दोस्तो कई बार ये भी बहुत बड़ी दिक्कत होती है कि हमे याद नही रहता। अत्यधिक चिंता या भय से ग्रस्त होने पर अथवा क्रोध या शोक से प्रभावित होने पर या अत्यधिक पढ़ने से स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है इसके लिए कुछ घरेलू उपाय आप कर सकते है
* प्रतिदिन सुबह गाय के दूध के साथ 1 आँवले का मुररबा खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है
* गाय के दूध में 8 – 10 खजूर उबालकर पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
* गाय के दूध में मुलहटी का चूर्ण 1 चम्मच डालकर पिये।

कुछ मुख्य बातें :-

★अपने मन को शांत रखें और पूरी अच्छी तरीके से पढ़े।
★पढ़ाई हमेशा सीधे बैठकर करे।
★आपके आसपास का वातावरण भी शांत हो।
★ आपको कोई डिस्टर्बेंस न हो।
★किसी भी प्रकार की चिंता न करें।
★हो सके तो किसी अच्छे दोस्त के साथ मिलकर पढ़े।
★जब आपको एक विषय से बोरिंग महसूस होने लगे तो कोई दूसरा विषय शुरू कर दे।
★पढ़ाई का टाइम टेबल जरूर बना ले।
★पढ़ाई को अपनी एक आदत बना ले।
★इस तरीके से पढ़े की आपको थोड़ा समझ तो जरूर आये कई बार हम ऐसे ही बिना ध्यान के पढ़ते है ऐसा न करे।
★दोस्तो के साथ कुछ समय घूमने जाए जो आपकी मोटीवेट करते हो पढ़ने को।
★मोटिवेशन वीडियो जरूर देखें, इससे आपमें दृढ़ निश्चय  होगा।
★सुरुआत में कम समय से सुरु करे और धीरे धीरे समय को बढ़ाये।
वैसे आजकल मार्किट में इसकी दवा भी उपलब्ध है आप किसी डॉक्टर से सलाह ले सकते है।
मेरे द्वारा बताए गई बातों को आप एक बार लागू करके देखना फिर बताना आपको क्या परिणाम मिले। अगर ये पोस्ट अच्छी लगे तो कंमेंट जरूर करे ताकि ओर भी कुछ बातें आपसे शेयर कर सकू| हमारी अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें| 

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।

7 thoughts on “पढ़ाई में मन नही लगता,ये करें Best उपाय 100% रिजल्ट”

Comments are closed.