BODMAS Rule In Hindi – बोडमास फुल फॉर्म

इस लेख में आपको Bodmas Niyam की पूरी जानकारी मिलेगी। इस पोस्ट में हमनें बताया है कि Bodmas क्या है?, BODMAS की फुल फॉर्म क्या है?, बोडमास की परिभाषा क्या है?, बोडमास को कैसे लागू करें तथा बोडमास पर आधारित कुछ प्रश्न आपको मिलेंगे।

आपसे निवेदन है कि आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें तथा अच्छे से समझें ताकि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आये। मुझे विश्वास है कि अगर आपने इस लेख को पूरा पढ़ा तो आपको bodmas के नियम और सरलीकरण के प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

आप आसानी से सरलीकरण के प्रश्नों को हल कर पाएंगे। यकीन मानिए ये बहुत आसान है बस आपको थोड़ा ध्यान से पढ़ना है और उदाहरणों के माध्यम से बताये गए तरीके के अनुसार इसे लागू करना है।

BODMAS Rule क्या है?

बोडमास गणित के सरलीकरण के प्रश्नों को हल करने का एक क्रम है। सरलीकरण के सवालों को हम क्रम के बिना हल नही कर सकते। इसको आसान बनाने के लिए BODMAS का उपयोग किया जाता है ताकि विद्यार्थी आसानी से सरलीकरण के सवालों को हल कर सकें और इस क्रम या पैटर्न को याद रख सकें।

इसे भी पढ़ें: LCM और HCF कैसे निकालें?

बोडमास फुल फॉर्म – Bodmas Ka Full Form

बोडमास के द्वारा हम सरलीकरण के प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं अर्थात BODMAS सरलीकरण के प्रश्नों को हल करने में प्रयोग होने वाले पैटर्न का एक शब्द है जिस से हम उस पैटर्न को याद रख सकें।

B – Bracket ( कोष्ठक )
O – Of ( का ) या Orders
D – Divide ( भाग )
M – Multiplication ( गुणा )
A -Addition ( जोड़ )
S -Subtract ( घटा )

Bodmas के नियम की परिभाषा

BODMAS Rule In Hindi
BODMAS Rule In Hindi

बोडमास की फुल फॉर्म जानने के बाद आपको अंदाजा हो गया होगा कि bodmas क्या होता है। बोडमास के अनुसार किसी भी प्रश्न को हल करने के लिए सबसे पहले ब्रैकेट यानी कोष्ठक को हल करना होता है। उसके बाद of या आर्डर ( घातांक या करनी ) को हल करना होता है।

उसके बाद भाग फिर जोड़ तथा अंत मे घटा को हल करना होता है। इस प्रकार हम बोडमास के माध्यम से सरलीकरण को आसानी से हल कर सकते हैं। सबसे पहले ब्रैकेट को हल करते है लेकिन ब्रैकेट भी चार प्रकार की होती है।

कोष्ठक चार प्रकार के होते हैं – Type Of Bracket

  1. Line Bracket (रेखा कोष्ठक या रेखा ब्रैकेट)
  2. ( ) Simple or Small Bracket (छोटा कोष्ठक या छोटा ब्रैकेट)
  3. { } Curly Bracket (मझला कोष्ठक या मध्यम ब्रैकेट)
  4. [ ] Square Bracket (बड़ा कोष्ठक या बड़ा ब्रैकेट)

Bodmas के नियम में हम सबसे पहले रेखा कोष्ठक को हल करते हैं फिर छोटी ब्रैकेट फिर मध्यम ब्रैकेट और अंत मे बड़ी ब्रैकेट। इस प्रकार bodmas के नियम को लागू किया जाता है।

बोडमास के नियम को लागू करना बहुत आसान है अगर आप एक बार इस पैटर्न को अच्छी तरह से समझ गए तो फिर आपको कभी भी सरलीकरण के प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Types Of Number In Hindi

Bodmas Example

चलिए अब कुछ उदाहरणों के माध्यम से हम Bodmas Formula को लागू करके देखें जिससे आपको पूरी तरह समझ आ जाये कि हम सरलीकरण के प्रश्नों को बोडमास के माध्यम से कैसे हल कर सकते हैं।

उदाहरण.1. 2 × 6 + 9 – 8 ÷ 2 को हल करें?

हल: सरलीकरण के इस प्रश्न को हम bodmas के द्वारा आसानी से हल कर सकते हैं। अगर आप इस प्रश्न को बिना बोडमास के हल करेंगे तो आप सही उत्तर नहीं निकाल पायेंगे।


बोडमास के नियम के अनुसार हम सबसे पहले भाग को हल करेंगे तथा उसके बाद गुणा, जोड़ व घटा को हल करेंगे।
भाग को हल करने के बाद :-

2 × 6 + 9 – 4

अब हम गुणा को हल करेंगे।

12 + 9 – 4

अब हम जोड़ ओर फिर घटा को हल करेंगे।

21 – 4 = 17 उत्तर

इसे भी पढ़ें: वर्ग – परिभाषा, परिमाप तथा क्षेत्रफल

उदाहरण.2. 7 + 4 { 3 ( 7 + 8 – 3 ) ÷ 4 } – 6 को हल करो।

हल: इस प्रश्न में हम सबसे पहले छोटी ब्रेकेट को हल करेंगे।

( 7 + 8 – 3 ) = 12

अब ब्रैकेट के अंदर भाग और फिर गुणा को हल करेंगे।

= 7 + 4 { 3 × 12 ÷ 4 } – 6

= 7 + 4 × 3 × 3 – 6

अब हम गुणा फिर जोड़ और फिर घटा को हल करेंगे।

= 7 + 4 × 9 – 6

= 7 + 36 – 6

= 43 – 6

= 37 उत्तर

तो देखा दोस्तों आपने Bodmas के नियम से कितना आसान है सरलीकरण को हल करना। आप भी ऐसे प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं। अगर आप एक बार समझ गए तो कभी भूल नहीं पाएंगे। अब आपके लिए कुछ अभ्यास के प्रश्न है जिन्हें आपको हल करना है तथा उत्तर कमेंट बॉक्स में लिखना है।

बोडमास के प्रश्न – BODMAS Question

प्रश्न.1. 8 + 6 × 9 ÷ 3 × 6 – 7 हल करें।

प्रश्न.2. [ 7 + 8 { 4 × ( 6 + 4 × 3 ) × 4}] हल करें।

इसे भी पढ़ें: त्रिभुज के प्रकार एवं सूत्र

इन प्रश्नों का उत्तर आपको कमेंट बॉक्स में लिखना है। अब आप आसानी से बोडमास ( Bodmas In Hindi ) के द्वारा सरलीकरण के प्रश्नों को हल कर पाएंगे।

उम्मीद करता हूँ दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आपको Bodmas के नियम की पूरी जानकारी मिल पाई होगी। अब आप सरलीकरण के प्रश्नों को हल करने में पूरी तरह सक्षम है। अगर आप ऊपर बताये अनुसार प्रश्नों को हल करेंगे तो आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी।

आपको अब थोड़ी प्रैक्टिस करनी है उसके बाद आप इसको कभी भूलेंगे भी नहीं। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।

3 thoughts on “BODMAS Rule In Hindi – बोडमास फुल फॉर्म”

Comments are closed.