चाल और औसत चाल क्या होती है? – Chal Or Osat Chal Kya Hai

इस लेख में हम चाल एवं औसत चाल के बारे में जानेंगे। इस पोस्ट में आपको Chal ओर Osat Chal से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने को मिलेगी।

जैसे :- चाल किसे कहते हैं?, औसत चाल किसे कहते हैं, चाल और औसत चाल की परिभाषा क्या है, चाल और औसत चाल में क्या अंतर होता है, चाल का सूत्र ( speed Formula in hindi ) के बारे में विस्तार से बताया गया है।

चाल क्या होती है – Chal Kya Hai

किसी वस्तु द्वारा एकांक समय मे तय की गई दूरी को चाल कहते हैं। कोई वस्तु किसी निश्चित समय मे जितनी दूरी तय करती है उसे उस वस्तु की चाल कहते हैं।

जैसे यदि कोई वस्तु 30 सेकण्ड में 300 मीटर की दूरी तय करती हैं। तब उस वस्तु की चाल 10 मीटर/ सेकंड होगी। यहां वस्तु की गति की दिशा ज्ञात नहीं है।

चाल की परिभाषा – Chal Ki Paribhasha

किसी भी वस्तु द्वारा एकांक समय मे तय की गई दूरी को उस वस्तु की चाल कहा जाता है।

चाल एक अदिश राशि है अर्थात चाल का मान वस्तु की दिशा पर निर्भर नहीं करता।
किसी भी वस्तु की चाल स्पीडोमीटर यंत्र द्वारा मापी जा सकती है।

चाल का SI मात्रक – Chal Ka Si Matrak

चाल का si मात्रक मीटर प्रति सेकंड ( मीटर/सेकंड ) होता है। इसे हम इस प्रकार m/s भी लिख सकते हैं।

चाल का मात्रक (C.G.S.) :-

चलिए अब जान लेते हैं की Chal का CGS मात्रक क्या होता है। चाल का CGS मात्रक सेंटीमीटर प्रति सेकंड ( सेंटीमीटर / सेकंड ) होता है। इसे हम cm/s भी लिख सकते है।

चाल का सूत्र – Chal Ka Formula

चाल ज्ञात करने के लिये हम वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को समय से भाग दे देते हैं। इस प्रकार चाल का सूत्र होगा दूरी बट्टा समय।
चाल का सूत्र (Formula of Speed) :-

चाल का फार्मूला :- चाल = दूरी / समय

चाल के प्रकार – Chal Ke Prakar

चलिए अब जान लेते हैं कि चाल कितने प्रकार की होती है। Chal मुख्यत चार प्रकार की होती है। अब हम इनके बारे में विस्तार से जानेंगे।

  1. एकसमान चाल 
  2. असमान चाल 
  3. औसत चाल 
  4. तात्कालिक चाल

1. एकसमान चाल चाल क्या होती है?

यदि कोई गतिमान वस्तु एक समान समय अंतराल में एक समान दूरी तय करती है तो उस वस्तु की चाल एकसमान चाल कहलाती है।

जैसे यदि एक कार पहले 20 सेकण्ड में 100 मीटर दूरी तय करती हैं और दूसरे 20 सेकण्ड में भी 100 मीटर दूरी तय करती है। तो कार की चाल एकसमान होगी।

2. असमान अथवा परिवर्ती चाल क्या होती है?

यदि कोई गतिमान वस्तु एक समान समय अंतराल में अलग – अलग दूरी तय करती है तो उस वस्तु की चाल असमान चाल कहलाती है। 

जैसे यदि कोई वस्तु पहले 10 सेकण्ड में 200 मीटर दूरी तय करती है और दूसरे 10 सेकण्ड में 100 मीटर दूरी तय करती है तो यहां वस्तु की चाल असमान चाल होगी।

3. औसत चाल किसे कहते हैं? – Osat Chal Kya Hoti Hai

किसी वस्तु द्वारा किसी भी एकांक समय में तय की गई औसत दूरी को उस वस्तु की औसत चाल कहते हैं। अर्थात वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी तथा कुल दूरी को तय करने में लगे समय के अनुपात को वस्तु की Osat Chal कहते हैं।

4. तात्कालिक चाल क्या होती है?

किसी निश्चित समय पर अंत्यन्त कम समयान्तराल में वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को तथा समयान्तराल के अनुपात को वस्तु की तात्कालिक चाल कहते हैं।

औसत चाल कैसे ज्ञात करे? – Osat Chal Kaise Nikale

औसत चाल ज्ञात करने के लिए किसी वस्तु द्वारा जो दूरियां तय की गई है उनका योग तथा उन दूरियों को तय करने में लगे समय को जोड़कर भाग देने पर औसत चाल प्राप्त होती है। इसमे हम कुल तय दूरी को कुल समय से भाग देते हैं।

औसत चाल का सूत्र – Osat Chal Ka Formula

औसत चाल का फार्मूला कुल दूरी भाग में कुल समय होता है। किसी वस्तु द्वारा जितनी दूरियां तय की जाती है उनको जोड़कर लिए गए समय से भाग देने पर औसत चाल प्राप्त होती है।

औसत चाल का फार्मूला :- कुल दूरी / कुल समय

चाल के उदाहरण

उदाहरण.1. एक कार 60 सेकंड में 1200 मीटर की दूरी तय करती है तो कार की चाल क्या होगी?

हल: यहां पर हमें दूरी 1200 मीटर तथा समय 60 सेकंड दिया गया है जिसकी मदद से हम आसानी से चाल निकाल सकते हैं।

चाल = दूरी / समय

कार की चाल = 1200 / 60

= 20 मीटर / सेकंड

उदाहरण.2. यदि कोई कार दिल्ली से कानपुर 4 घण्टे में पहुँचती है और कानपुर से दिल्ली 3 घण्टे में वापस आ जाती है| अब यदि कानपुर से दिल्ली की दूरी 245 किलोमीटर है, तो कार की औसत चाल ज्ञात करो?

हल:- इस प्रश्न में हमे कानपुर से दिल्ली के बीच की दूरी ओर लगने वाला समय दिया गया है। कार को दिल्ली से कानपुर जाने में 245 किलोमीटर और फिर वापिस आने में 245 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है यानी कार द्वारा तय की गई कुल दूरी 490 किलोमीटर है और आने जाने में लगने वाला कुल समय 7 घण्टे है।

कार द्वारा तय की गयी कुल दूरी= 245 + 245

= 490 किलोमीटर

यात्रा में लगा कुल समय = 4+3 = 7 घण्टे

औसत चाल= वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी/ यात्रा में लगा कुल समय

औसत चाल = 490/7  किमी/ घण्टा

औसत चाल = 70 किमी/घण्टा

इन्हें भी पढ़ें:-

FAQ About Chal

चाल कैसे निकालते हैं?

किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को उस वस्तु द्वारा लिए गए समय से भाग देने से हमें वस्तु की चाल प्राप्त होती है।

चाल किस प्रकार की राशि है?

चाल अदिश राशि है।

चाल का si मात्रक क्या है?

चाल का si मात्रक मीटर/सेकंड है।

चाल कितने प्रकार की होती है?

चाल मुख्यत चार प्रकार की होती है। एकसमान चाल, असमान चाल, औसत चाल और तात्कालिक चाल।

औसत चाल क्या होती है?

किसी वस्तु द्वारा एकांक समय मे तय की गई कुल दूरी तथा कुल समय के अनुपात को औसत चाल कहते हैं।

औसत चाल का सूत्र क्या होता है?

औसत चाल का सूत्र कुल दूरी / कुल समय होता है।

आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट काफी पसंद आयी होगी तथा इस लेख के माध्यम से आपको चाल ( Chal ) के बारे में पूर्ण जानकारी मिल पाई होगी। हमारा प्रयास है कि आपको पूर्ण जानकारी आसान भाषा मे उपलब्ध करवा सकें।

अगर आपके मन मे किसी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप निसंकोच हमसे पूछ सकते हैं। आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।