दिवाली पर निबंध | Diwali Essay In Hindi

हमारे भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्वों में से सबसे खास पर्व होता है दीवाली और लोगों को हर साल Diwali का काफी ज्यादा इंतेज़ार होता है। हमने बचपन से ही स्कूलों में पढ़ा है कि दीवाली दीपो का त्यौहार है।

हर किसी के विद्यालय में हर वर्ष दीवाली पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी बच्चों को दीवाली पर निबंध लिखने का कार्य प्रदान किया जाता है। 

रक्षाबंधन पर निबंधआतंकवाद पर निबंध
होली पर निबंधबाल दिवस पर निबंध
हिंदी दिवस पर निबंधवायु प्रदूषण पर निबंध

तो क्या आपको भी अपने स्कूल में दीवाली पर निबंध लिखने का कार्य मिला है और क्या आपको भी निबंध कैसे लिखा जाता है ये नहीं पता, यदि नहीं पता तो कोई बात नहीं आज के लेख में हम आपको essay on diwali in hindi से संबंधित जानकारी साझा करने वाले है।

इसलिए अगर आप भी diwali essay in hindi और Diwali Essay For Kids पढ़ना चाहते है, तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस पोस्ट के अंत तक बने रहें। 

दिवाली पर निबंध – Diwali Essay In Hindi

दीवाली जिसे दीपावली ( Deepawali ) के नाम से भी पुकारा जाता है। यह भारत के सबसे पवित्र और सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। दीवाली को हर वर्ष भारत में काफी धूम धाम और खुशियों के साथ मनाया जाता है। Diwali एक ऐसा त्यौहार है जिसे न सिर्फ हमारे भारत में बल्कि हमारे देश के नागरिक जिस जिस देश में रहते है वहीं पर काफी धूम धाम से मनाते है। 

दीवाली किस महीने में मनाई जाती है ? 

दीवाली हर वर्ष अक्टूबर या नवंबर के महीने में मनाई जाती है या यह कहें कि जब हम लोग दशहरा मनाते है तो उसी के ठीक 20 दिनों बाद दीवाली आती है। मुख्य तौर पर प्रभु श्री राम जी के सम्मान में दीवाली उत्सव मनाया जाता है। 

दीवाली का इतिहास – History Of Diwali In Hindi

रामायण के अनुसार, प्रभु श्री राम जी अपनी पत्नी और भाई लक्षण के संग इसी दिन 14 वर्ष के वनवास काटकर अयोध्या को लौटे थे। इस 14 वर्ष के वनवास में श्री राम जी और लंका के राजा रावण यानी राक्षसों के बीच युद्ध हुआ और श्री राम जी ने रावण और राक्षसों का विनाश किया और इस भीषण युद्ध में विजई हुए। 

यही कारण है कि इसी दिन प्रभु श्री राम जी के स्वागत में प्रजा ने पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया था और यही वजह है कि हम सभी हर वर्ष अपने घरों को Diwali के दिन रंग बिरंगे दीपों से सजाकर काफी धूमधाम से दीवाली मनाते है। 

दीवाली का महत्व

दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का एक प्रतीक है जिसे हम लोग काफी धूमधाम से हर वर्ष मनाते है। दीवाली के दिन दिए जलाने के साथ ही साथ सभी लोग शाम को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा करते है। कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा लोग बुद्धि के लिए और माता लक्ष्मी जी की पूजा लोग धन प्राप्ति के लिए करते है। 

दीवाली के दिन जो भी व्यक्ति पूरे दिल से भगवान गणेश जी की और माता लक्ष्मी जी की पूजा करते है उसपर हमेशा भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। Diwali आने से एक महीने पूर्व से ही इस पर्व की तैयारी में लोग जुट जाते है। जैसे कि :- सभी लोग अपने घरों, दुकानों इत्यादि की साफ सफाई और पेंट वगैरह कराते है ताकि दीवाली के दिन उनका घर सबसे साफ और सुंदर दिखे। 

इस दिन लोग अपने घरों को मोमबत्ती, दिए, फूलों और भी कई सजावट के सामग्री इत्यादि से इसलिए भी सजाते और घर साफ सुथरा करते है क्योंकि पुरानी मानयताओं के मुताबिक कहा जाता है कि इस दिवाली के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आशीर्वाद देने के लिए जाती है। 

कितने दिनों तक मनाई जाती है दीवाली?

मुख्य रूप से दीवाली तीन दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है, पहले दिन लोग धनतेरस मानते है और इस दिन चांदी और झाड़ू इत्यादि खरीदने का परंपरा है फिर अगले दिन बड़ी दीवाली और छोटी दीवाली को लोग पटाखे और घर में दिए वगैरह जलाकर अपने परिवार, पड़ोसी और दोस्तों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाते है। Diwali हम सभी के लिए खुशी का उमंग लाता है इसलिए यह मेरा भी सबसे फेवरेट त्यौहारों में से एक है। 

दीवाली पर 10 लाइन – 10 Lines On Diwali In Hindi

क्या आप भी 10 लाइन में दीवाली पर essay लिखना चाहते है, यदि हां तो क्या आपको पता है कि 10 लाइन में Diwali Ka Essay कैसे लिखा जाता है, यदि आपको नहीं पता तो कोई बात नहीं हम आपको अपने essay on diwali in hindi के आगे के पोस्ट में इसकी जानकारी देने वाले है। जो कि इस प्रकार है……. 

  1. दीवाली प्रकाश और दियों का पर्व है जिसे हम सभी हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाते है। 
  2. दीवाली हिन्दुओं का सबसे भव्य और महत्वपूर्ण पर्वो में से एक माना जाता है। 
  3. दीवाली के दिन सभी हिन्दू घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। 
  4. Diwali हर वर्ष अक्टूबर या नवंबर महीने में काफी धूम धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। 
  5. दीवाली हमारे देश भारत के साथ ही साथ अन्य देशों में भी खूब धूम धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। जैसे कि :- मॉरिशस, सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया और त्रिनिनाद इत्यादि। 
  6. रामायण के मुताबिक, रावण जैसे राक्षस का विनाश और 14 वर्ष के वनवास खत्म होने की खुशी में दीवाली मनाई जाती है। 
  7. दीवाली के दिन सभी हिन्दू परिवार अपने घर को मिट्टी से बनी रंग बिरंगे दिए और रंग बिरंगे लाइट्स से अपने घरों को सजाते है। 
  8. दीवाली के दिन लोग अपने परिवारों, दोस्तों और रिशतेदारों के साथ मिठाईयां और तरह तरह के पकवान इत्यादि खाते है और सभी साथ ने पटाखे भी जलाते है। 
  9. मुख्य रूप से Diwali बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रमाण है। 
  10. दीवाली खुशियों का त्यौहार है और इस दिन सभी परिवार के लोग इकट्ठे होते है इसलिए ये मेरा भी फेवरेट त्यौहार है। 

Conclusion

हम सभी हर दिन सुबह उठकर स्नान वगैरह करने के पश्चात अपने घरेलू कार्य को पूरा करने के पश्चात शाम में प्रवेश द्वार और तुलसी के सामने दिया जलाते है। दीवाली की बात की जाएं, तो इस पर्व के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पुरानी कथाओं के अनुसार इस दिन लोग अपने घरों की साफ सफाई दिए वगैरह से अपने घरों को इसलिए सजाते है क्योंकि कहा जाता है कि इस दिन घर में माता लक्ष्मी आशीर्वाद देने के लिए आती है। 

FAQ About Diwali In Hindi

Q.1. दीवाली क्यों मनाई जाती है ? 

उत्तर: दीवाली के दिन ही श्री राम जी ने रावण का विनाश किया था और इसी दिन अपने 14 वर्ष का वनवास खत्म करके अयोध्या वापस आए थे। इस खुशी में आज तक इस पर्व को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। 

Q.2. दीवाली किस महीने में मनाई जाती है ? 

उत्तर: देखा जाए तो हर वर्ष अक्टूबर और नवंबर महीने में दीवाली मनाई जाती है। 

Q.3. इस वर्ष दीवाली कब मनाई जाएगी ? 

उत्तर: अगर हम साल 2022 की बात करें, तो इस वर्ष 24 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी।

उम्मीद करता हूँ दोस्तों दिवाली पर यह निबंध ( My favourite festival diwali essay in hindi ) काफी पसंद आया होगा। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।