एक भारत श्रेष्ठ भारत निबंध – Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay In Hindi 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है हमारे वेबसाइट पर आज की पोस्ट में हम बात करेंगे ek bharat shreshtha bharat essay in hindi के बारे में। एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 2015 में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में की गई थी।

Contents show

इस योजना के माध्यम से देश में एकता को बढ़ावा देना है और लोगों के बीच में भाईचारा और प्रेम की भावना किस प्रकार भी मजबूती के साथ स्थापित हो उस दिशा में काम करना है ऐसे में अगर आप भी एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध लिखने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप किस प्रकार शुरुआत करें तो हम आपसे अनुरोध करेंगे कि आर्टिकल को आखिर तक पढ़े।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने बताया है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना क्या है, इस योजना की शुरुआत कब और किसने की, एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना का उद्देश्य क्या है तथा इस योजना के क्या लाभ है? इत्यादि के बारे में जानेंगे।

इस पोस्ट में आपको एक भारत श्रेष्ठ भारत पर कई निबन्ध दिए गए है जैसे एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध 100 शब्दों में, Ek Bharat Shreshtha Bharat essay in 300 words, Ek Bharat Shreshtha Bharat par nibandh 500 शब्दों में तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत पर 10 पंक्तियां इत्यादि।

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध 100 शब्दों में – Ek Bharat Shreshtha Bharat Par Nibandh

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 30 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के 140 वी वर्षगांठ के उपलब्ध में इसकी शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से देश में एकता की भावना को और भी ज्यादा मजबूत करना है जैसा कि आप लोग जानते हैं कि भारत में अनेकों धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं और सबकी अपनी-अपनी आस्था है।

इसके बावजूद भी भारत में सभी लोगों के बीच में काफी प्यार और भाईचारा है इस भाईचारे और प्यार को और भी मजबूती के साथ देश के सभी कोने कोने में स्थापित करने के उद्देश्य से योजना का शुभारंभ किया गया है I योजना के माध्यम से देश को विकास के पथ पर अग्रसर करना है क्योंकि जब देश के लोगों के बीच में भाईचारा सद्भावना होगी तो देश में हमेशा शांति और चैन कायम रहेगा और अगर किसी भी देश में शांति और चैन है तो उस देश के विकास की जो गति होती है वह काफी तेज होती है I  

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध 300 शब्दों में

इस योजना को लागू करने का उद्देश्य पूरे देश के लोगों को एक दूसरे से जोड़ना हैं। प्रधानमंत्री ने इस योजना की घोषणा 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के सालगिरह पर किया गया था। इस योजना के तहत एक राज्य से दूसरे राज्य की संस्कृति और परंपराओं के बारे में सही जानकारी हासिल कर पाएगा। इससे देश में एकता की भावना को बढ़ावा देने में आसानी होगी।

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि भारत एकता में अनेकता वाला देश है। यहां पर सदियों से अनेक धर्म और जाति भाषा के लोग एक साथ निवास करते हुए आए हैं और उनके बीच में एकता की भावना को और भी ज्यादा अगर मजबूती प्रदान करना है तो उन्हें एक दूसरे की परंपराओं और रीति-रिवाजों और उनकी भाषाओं के बारे में ज्ञान होना चाहिए।

तभी जाकर एक धर्म और दूसरे धर्म के बीच संबंध मजबूत और मधुर होंगे सरकार ने जब इस योजना को देश में लागू करने से पहले उसने एक ऑफिशियल वेबसाइट बनाई थी जहां पर लोगों से सुझाव मांगे गए थे ताकि एक प्रभावशाली योजना का निर्माण किया जा सके।

ये भारतीय सरकार द्वारा पूरे देश में एकता और सद्भाव को मजबूत करने के लिये किया गया प्रयास है। इसके माध्यम लोगों को आपस में जोड़ना है ताकि देश में भाईचारा और भी ज्यादा मजबूत हो सके। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि भारत में विविधता में एकता की झलक दिखाई पड़ती है इसलिए सरकार इस योजना के माध्यम से एकता की भावना को और भी ज्यादा मजबूती के साथ देश में लागू करना चाहती है ताकि भारत हमारा श्रेष्ठ भारत बन सके और हम तेजी के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके।

इसके माध्यम से देश में शांति और सद्भाव को बढ़ाया जाएगा जिसके लिए सरकार ने ऑफिशियल वेबसाइट भी लांच की है जहां पर लोगों से सुझाव और उनसे विचार मांगे गए हैं जिसके बाद ही इस योजना को प्रभावशाली तरीके से बनाया गया I आज की तारीख में इस योजना का संचालन सभी राज्यों में किया जा रहा है।

एक राज्य के लोग दूसरे राज्य के बारे में और भी ज्यादा जानकारी हासिल कर सके और उन संस्कृति के प्रति भी अपना जुड़ाव और लगाओ महसूस करें तभी जाकर श्रेष्ठ भारत बन पाएगा और इसी योजना के माध्यम से ही देश में जो एकता में अनेकता की जो भावना है और भी ज्यादा मजबूत होगी और लोगों के बीच में किसी प्रकार का मनमुटाव और टकराव जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध 500 शब्दों में 

भारत देश के प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना देश के अंदर एक अच्छी पहल के रूप में लागू किया इसकी घोषणा सरदार बल्लभ भाई पटेल के 140 से जन्मदिन के उपलब्ध में किया गया था योजना के माध्यम से देश में एकता का भावना को बढ़ावा देना है और सामाजिक सौहार्द और भाईचारा को बढ़ाना है I

सरकार की एक पहल

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस प्रकार देश को एकता के सूत्र में बांधा था। हम सभी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को पूरा करने के लिए अपने आपके अंदर एकता की भावना को उत्पन्न करना होगा। इसके लिए भारत का प्रत्येक राज्य दूसरे राज्य के संस्कृति परंपरा और उसकी भाषा के बारे में जानकारी हासिल करेगा।

तभी जाकर एक राज्य दूसरे राज्य के साथ संस्कृतिक और परंपरिक रूप से जुड़ पाएंगे और अगर ऐसा होता है तभी जाकर एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सकेगा। इसके अलावा सरकार की इस योजना से देश के जितने भी संस्कृतिक विरासत है उनको बचाया जा सकता है और लोगों को अपनी विरासत के प्रति गर्व हो इस बात की अनुभूति उन्हें करवाई जाएगी I 

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की शुरुआत क्यों की गई?

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है उन्होंने देश के आजादी के बाद 560 राजघरानों को भारत में सम्मिलित कर भारत देश का निर्माण किया। उनसे ही प्रेरणा लेकर एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की शुरुआत की गई है ताकि देश में एकता की भावना को और भी ज्यादा मजबूती के साथ लोगों के दिलों में उतारा जा सके I जिससे देश का कोई भी राज्य दूसरे राज्य हर साल एक दूसरे की विरासत संस्कृति परंपरा भाषा आदि के बढ़ावा के लिए जुड़ेगा।

इस योजना को सभी राज्यों में लागू करने के लिए राज्य सरकार से बातचीत की प्रक्रिया चल रही है। योजना के माध्यम से छात्रों को भी दूसरे राज्य में जाकर वहां की संस्कृति परंपरा और भाषा के बारे में जानकारी दिया जाएगाI इसके लिए सरकार ने 2015 में कमेटी भी गठित की थी और उनसे सुझाव भी मांगा गया था जिसके बाद इस योजना को सभी राज्यों में लागू कर दिया गया I 

एक भारत श्रेष्ठ भारत के सम्बंधित कुछ तथ्य

  • इस योजना को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर लागू किया गया था जिसके द्वारा देश में सामाजिक और धार्मिक रूप से एकता की भावना को मजबूत करना था।
  • एक राज्य से दूसरे राज्य की संस्कृति और परंपरा के बारे में जान सके उसके लिए भी योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए सरकार ने योजना को देश में लागू किया है ताकि लोगों लोगों के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ सके।
  • यह एक ऐसा प्रयास हैं, जिससे पूरे देश को आपस में एक दूसरे से जोड़े रखना हैं।

योजना का मुख्य उद्देश्य समय-समय पर आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करके विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

यह लोगों को एक-दूसरे के सांस्कृतिक और साहित्यिक मूल्यों को समझकर उनमें एकता की भावना को बढ़ावा देने का भी प्रयास करता है। इसका उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच आपसी सीखने के माहौल को बढ़ावा देना भी है।

लोगो में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना

भारत दुनिया का सबसे प्राचीन और महान देश है और उसकी संस्कृति और भी पुरानी है। भारत को विश्व गुरु कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भारत में ही मानव की उत्पत्ति हुई थी। सरकार के इस योजना के माध्यम से लोगों के अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना उत्पन्न की जाएगी। ताकि लोग देश के प्रति और भी ज्यादा ईमानदार हो सके। क्योंकि अगर किसी देश के नागरिक अपने राष्ट्र के प्रति संगठित होंगे तभी जाकर देश का विकास अच्छी तरह से हो पाएगा।

देश के विकास में हरेक वर्ग का योगदान आवश्यक है। इस योजना के माध्यम से सरकार देश के सभी नागरिकों को एक एकता के सूत्र में पिरोना चाहती है ताकि उनके बीच किसी प्रकार का भेदभाव व किसी धर्म जाति की निंदा ना हो और सभी एक रूप से भारतीय हो और सभी को अपने देश के प्रति उनका क्या कर्तव्य है इस बात का एहसास हो। तभी जाकर हमारा भारत श्रेष्ठ भारत बन पाएगा और हम अपने भारत को विश्व के पटल पर एक शक्तिशाली देश के रूप में विकसित कर पाएंगे तो आइए हम लोग ठान ले कि देश को हमें सर्वश्रेष्ठ और महान बनाना है I 

देश में लागू इस पहल के अंतर्गत देश के अन्य राज्यों को एक दूसरे से पारम्परिक और सामाजिक स्तर पर जोड़ रखना हैं। ऐसे हम यानी देश के नागरिक और देश की सरकार एक दूसरे राज्यों, विरासत और संस्कृति को लोकप्रिय कर सकेंगे। अन्य राज्यों के संगीत, फेस्टिवल और विरासत को एक दूसरे से जोड़ा जा सके।

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर 10 लाइन – Ek Bharat Shreshtha Bharat Par 10 Line 

  1. इस योजना का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को एकजुट करना है।
  2. सरदार वल्लभभाई पटेल की 140 वीं जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया था।
  3.  इस योजना के तहत हर साल एक राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश को जोड़ा जाता है।
  4. यह योजना राष्ट्रीय एकता और आपसी शिक्षा को बढ़ावा देने में भी मदद करती है।
  5. यह योजना एक दूसरे के सांस्कृतिक मूल्यों को समझने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  6.  केंद्रीय शासित राज्यों के बीच में सांस्कृतिक विचारधारा का आदान-प्रदान और परंपरा उनके बीच में प्रचलित हो सके इसके लिए प्रत्येक वर्ष उनके बीच एक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।
  7.  योजना बनाने के बाद, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
  8. दोनों शामिल स्थानों पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।
  9. योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
  10. आइए हम भी एक सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

इन्हे भी पढ़ें:-

उम्मीद करता हूं दोस्तों की “एक भारत श्रेष्ठ भारत ( Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay In Hindi )” से सम्बंधित हमारी यह पोस्ट आपको काफी पसंद आई होगी। इस पोस्ट में हमनें एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने का प्रयास किया है। आशा है आपको पूर्ण जानकारी मिल पाई होगी।

अगर आप यह पोस्ट आपको अच्छा लगा तो आप अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर कर सकते हैं। अगर आपके मन मे कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं हम आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

FAQ About Ek Bharat Shreshtha Bharat In Hindi 

Q: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना का उद्देश्य क्या है?

Ans: इसका प्रमुख उद्देश्य देश में अधिक पारस्परिक समझ को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ, विभिन्न भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले लोगों के बीच में सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत करना है।

Q: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना का शुभारंभ कब किया गया?

Ans:त्तर: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की घोषणा 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लव भाई पटेल की 140वीं जयंती पर की।

Q: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना शुरू करने की वजह क्या है?

Ans: जैसा क्या आपको मालूम है कि भारत को भारत बनाने में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका अतुल्य रही थी उन्होंने अपनी सूझबूझ के बल पर 560 रियासतों को मिलाकर भारत का निर्माण किया था। ऐसे में उनके जन्मदिन के उपलक्ष में इस योजना की शुरूआत की गई। ताकि देश की अखंडता और एकता को और भी ज्यादा मजबूत किया जा सके और लोगों में इस बात का एहसास दिलाया जा सके कि हम सब एक हैं और हमारे बीच किसी प्रकार की भी विभिनता या अंतर नहीं है।

Q: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना भारत के सभी राज्यों में लागू किया जाएगा?

Ans: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना भारत के सभी राज्यों में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत एक राज्य से दूसरे राज्य के साथ एक ज्ञापन पर समझौता हस्ताक्षर करेंगे जिसके तहत उनके बीच में सांस्कृतिक विचारधारा और परंपरा का आदान-प्रदान होगा। ताकि एक राज्य के लोग दूसरे राज्य के लोगों के परंपरा और उनके अनशन को जान सके और उनके बीच में संबंध मजबूत हो सके।

Q: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के क्या लाभ है?

Ans: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना का प्रमुख लाभ दिया है कि आप के अंदर देश की अखंडता और प्रभुता को कैसे बचाए रखना है। उसकी एक विचारधारा आपके अंदर उत्पन्न होगी और आप केस के अखंडता और भाईचारे को बचाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे ताकि हमारा देश मजबूत और सशक्त बन सके।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।