भारत की नदियां | Indian Rivers In Hindi

इस पोस्ट में आपको भारत की नदियों ( Indian Rivers In Hindi ) के बारे में जानकारी तथा भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशन पढ़ने को मिलेंगे| ये प्रशन बहुत बार एग्जाम में पूछे जाते हैं| 
 
आपसे निवेदन है की आप इस लेख को पूरा पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके| 
 
 
 

Indian Rivers In Hindi

 

 

भारत की नदियों को चार समूहों में वर्गीकृत किया जा सकता है जैसे:-

1. हिमालय से निकलने वाली नदियाँ
2. दक्षिण से निकलने वाली नदियाँ
3. तटवर्ती नदियाँ
4. अन्तर्देशीय नालों से द्रोणी क्षेत्र की नदियाँ

 

हिमालय से निकलने वाली नदियाँ – Himalayan River System

 

हिमालय से निकलने वाली nadiyan बर्फ और ग्लेशियरों के पिघलने से बनी हैं अत: इनमें पूरे वर्ष के दौरान निरन्तर प्रवाह बना रहता है। मानसून माह के दौरान हिमालय क्षेत्र में बहुत अधिक वृष्टि होती है और नदियाँ बारिश पर निर्भर हैं|

अत: इसके आयतन में उतार चढ़ाव होता है। इनमें से कई अस्थायी होती हैं। तटवर्ती नदियाँ, विशेषकर पश्चिमी तट पर, लम्बाई में छोटी होती हैं और उनका सीमित जलग्रहण क्षेत्र होता है।

 इसे भी पढ़ें:  कैसे होता है जल प्रदूषण

 

इनमें से अधिकांश अस्थायी होती हैं। पश्चिमी राजस्थान के अन्तर्देशीय नाला द्रोणी क्षेत्र की कुछ्‍ Rivers हैं। इनमें से अधिकांश अस्थायी प्रकृति की हैं। हिमाचल से निकलने वाली नदी की मुख्य प्रणाली सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदी की प्रणाली की तरह है।

 

सिंधु नदी – Sindhu River


विश्व की महान Rivers में एक है, तिब्बत में मानसरोवर के निकट से निकलती है और भारत से होकर बहते हुए पाकिस्तान के कराची के निकट अरब सागर में मिल जाती है।

भारतीय क्षेत्र में बहने वाली इसकी सहायक नदियों में सतलुज (तिब्बत से निकलती है), व्यास, रावी, चिनाब, और झेलम हैं।

 

गंगा – Ganga River

 

गंगा भारत की सबसे लंबी nadi है जो पर्वतों, घाटियों और मैदानों में 2,525 किलो मीटर की दूरी तय करती है। यह हिमालय के गंगोत्री ग्‍लेशियर में भागीरथि नदी के नाम से बर्फ के पहाड़ों के बीच जन्‍म लेती है।

इसमें आगे चलकर अन्‍य Rivers जुड़ती हैं ब्रह्मपुत्र मेघना एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण प्रणाली है जिसका उप द्रोणी क्षेत्र भागीरथी और अलकनंदा में है, जो देवप्रयाग में मिलकर गंगा बन जाती है।

यह उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार और प.बंगाल से होकर बहती है। राजमहल की पहाड़ियों के नीचे भागीरथी नदी, जो पुराने समय में मुख्य नदी हुआ करती थी, निकलती है जबकि पद्मा पूरब की ओर बहती है और बांग्लादेश में प्रवेश करती है।

नदी पर दो बांध बनाए गए हैं – एक हरिद्वार में और दूसरा फरक्‍का में। गंगा नदी में पाई जाने वाली डॉलफिन एक संकटापन्‍न जंतु है, जो विशिष्‍ट रूप से इसी नदी में वास करती है।

यमुना, रामगंगा, घाघरा, गंडक, कोसी, महानदी, और सोन; गंगा की महत्त्वपूर्ण सहायक Rivers हैं। चंबल और बेतवा महत्त्वपूर्ण उप सहायक नदियाँ हैं जो गंगा से मिलने से पहले यमुना में मिल जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:  कैसे बने आईएएस

 

ब्रह्मपुत्र – Brahmaputra River

 

ब्रह्मपुत्र एक नदी है। यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट होता है, जहाँ इसे यरलुंग त्संगपो कहा जाता है।

तिब्बत में बहते हुए यह नदी भारत के अरुणांचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है। यहाँ इसे दिहांग कहा जाता है।

पासी घाट के निकट देबांग और लोहित ब्रह्मपुत्र River से मिल जाती हैं और यह संयुक्त नदी पूरे असम से होकर एक संकीर्ण घाटी में बहती है। यह घुबरी के अनुप्रवाह में बांग्लादेश में प्रवेश करती है।

पद्मा और ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश में मिलती हैं और पद्मा अथवा गंगा के रुप में बहती रहती है। भारत में ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक Rivers सुबसिरी, जिया भरेली, घनसिरी, पुथिभारी, पागलादिया और मानस हैं।

बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र तिस्ता के प्रवाह को समेटकर अन्तत: गंगा में मिल जाती है। मेघना की मुख्य सहायक नदी बराक नदी मणिपुर की पहाड़ियों में से निकलती है।

इसकी महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ मक्कू, ट्रांग, तुईवई, जिरी, सोनई, रुक्वी, कचरवल, घालरेवरी, लांगाचिनी, महुवा और जातिंगा हैं। बराक नदी बांग्लादेश में भैरव बाजार के निकट गंगा-‍ब्रह्मपुत्र के मिलने तक बहती रहती है।

इसे भी पढ़ें:  OPEC क्या है

 

दक्षिण क्षेत्र से निकलने वाली नदियाँ

 

दक्कन क्षेत्र में अधिकांश नदी प्रणालियाँ सामान्यतः पूर्व दिशा में बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में मिल जाती हैं। गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, महानदी, आदि पूर्व की ओर बहने वाली प्रमुख नदियाँ हैं और नर्मदा, ताप्ती पश्चिम की बहने वाली प्रमुख Rivers है।

दक्षिणी प्रायद्वीप में गोदावरी दूसरी सबसे बड़ी नदी का द्रोणी क्षेत्र है जो भारत के क्षेत्र का 10 प्रतिशत भाग है। इसके बाद कृष्णा नदी के द्रोणी क्षेत्र का स्थान है जबकि महानदी का तीसरा स्थान है।

दक्कन के ऊपरी भूभाग में नर्मदा का द्रोणी क्षेत्र है, यह अरब सागर की ओर बहती है, बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली दक्षिण में कावेरी के समान आकार की है और परन्तु इसकी विशेषताएँ और बनावट अलग है।

 

तटवर्ती नदियाँ

 

भारत में कई प्रकार की तटवर्ती Rivers हैं जो अपेक्षाकृत छोटी हैं। ऐसी नदियों में काफी कम नदियाँ-पूर्वी तट के डेल्टा के निकट समुद्र में मिलती हैं, जबकि पश्चिम तट पर ऐसी 600 नदियाँ है।

राजस्थान में ऐसी कुछ नदियाँ है जो समुद्र में नहीं मिलती हैं। ये खारे झीलों में मिल जाती है और रेत में समाप्त हो जाती हैं जिसकी समुद्र में कोई निकासी नहीं होती है।

इसके अतिरिक्त कुछ मरुस्थल की Riversहोती हैं जो कुछ दूरी तक बहती हैं और मरुस्थल में लुप्त हो जाती हैं। ऐसी नदियों में लुणी और मच्छक, स्पेहन, सरस्वती, बनास और घग्घर जैसी अन्य नदियाँ हैं।

इसे भी पढ़ें:   G 20 शिखर सम्मेलन

 

Indian Rivers Question Answer In Hindi

 

Q.1.  भारत की पवित्र नदी कौन-सी है?
Ans: गंगा
Q.2.  गंगा को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
Ans:  पद्मा
Q.3.  गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है?
Ans:  मेघना
Q.4.  भारत की कौन-सी नदी सुंदरवन डेल्टा बनाती है?
Ans:  गंगा व ब्रह्मपुत्र
Q.5.  सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है?
Ans:  अरुणाचल प्रदेश

Q.6. तवा किसकी सहायक नदी है?
Ans:  नर्मदा
Q.7. किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है?
Ans:  कोसी
Q.8. कौन-सी नदी ‘बगाल का शोक’ कही जाती है?
Ans:  दामोदर नदी
Q.9. कौन-सी नदी भ्रंश दोणी से होकर बहती है?
Ans:  नर्मदा
Q.10. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस नदी को राष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा की है?
Ans:  गंगा

Q.11. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?
Ans:  गोदावरी
Q.12. भारत में बहने के अनुसार भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
Ans:  गंगा
Q.13. कावेरी नदी कहाँ गिरती है?
Ans:  बंगाल की खाड़ी में
Q.14. पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है?
Ans:  सिंधु
Q.15. कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में गिरती है?
Ans:  नर्मदा

Q.16. कौन-सी दो नदियों की लंबाई लगभग समान है?
Ans:  सिंधु (2880 किमी) व ब्रह्मपुत्र (2900 किमी)
Q.17. कावेरी जल विवाद किन राज्यों के बीच है?
Ans:  कर्नाटक और तमिलनाडु
Q.18. किस नदी को वृहद् गंगा के नाम से जाना जाता है?
Ans:  गोदावरी
Q.19. कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है?
Ans:  कोसी
Q.20. कौन-सी नदी ‘कपिल जलधारा प्रपात’ का निर्माण करती है?
Ans:  नर्मदा

Q.21. कौन-सी नदी ‘ओड़िशा का शोक’ कही जाती है?
Ans:  ब्राह्मणी
Q.22. वैन गंगा और पैन गंगा किस की सहायक नदी हैं?
Ans:  गोदावरी
Q.23. इंडोब्रह्मा है एक…..?
Ans:  पौराणिक नदी
Q.24. किस नदी पर सबसे लंबा सड़क पुल है?
Ans:  गंगा
Q.25. कौन-सी नदी विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ‘मजुली’ बनाती है?
Ans:  ब्रह्मपुत्र

Q.26. नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है?
Ans:  मध्य प्रदेश
Q.27. नदियों को जोड़ने की योजना किसके शासन काल में प्रस्तातिव हुई?
Ans:  राजग सरकार
Q.28. कौन-सी नदी रिफ्ट घाटी से होकर बहती है?
Ans:  ताप्ती
Q.29. कौन-सी नदी पर भारत व पाकिस्तान का जल समझौता हुआ?
Ans:  सिंधु
Q.30. सिंधु समझौते के अनुसार भारत सिन्धु नदी के कितने % जल का प्रयोग कर सकता है?
Ans:  20%

Q.31. प्रायद्वीपीय नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम क्या है?
Ans:  महानदी, गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, कावेरी एवं वैगाई
Q.32. कौन-सी नदी भारत के केवल जम्मू-कश्मीर राज्य से होकर बहती है?
Ans:  सिंधु नदी
Q.33. पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदियाँ है?
Ans:  कृष्णा नदी
Q.34. दामोदर नदी कहाँ से निकलती है?
Ans:  छोटा नागपुर के पठार से
Q.35. दक्षिणी भारत के पठारी प्रदेशों को कौन-सी नदी दो भागों में विभाजित करती है?
Ans:  नर्मदा नदी

Q.36. शिप्रा नदी किसकी सहायक नदी है?
Ans:  चंबल नदी
Q.37. भारत की कौन-सी नदी का मुहाना एवं उद्गमस्थल दोनों भारत में ही है?
Ans:  दक्षिण की ओर
Q.38. किस नदी के किनारे पर प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर है?
Ans:  नर्मदा नदी
Q.39. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा किन नदियाँ द्वारा निर्मित होता हैं?
Ans:  गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा
Q.40. किस स्थान पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा का निर्माण करती है?
Ans:  देवप्रयाग में

Q.41. अरावली पर्वत श्रृंखला किस नदी प्रणाली से विभाजित होती है?
Ans:  चंबल एवं साबरमती
Q.42. लूनी नदी कहाँ गिरती है?
Ans:  कच्छ का रन
Q.43. तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से कौन-सी नदियां निकलती हैं?
Ans:  सतलज, सिंधु, ब्रह्मपुत्र
Q.44. कौन-सी मुख्य प्रायद्वीपीय नदियां डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं?
Ans:  नमर्दा एवं ताप्ती
Q.45. कौन-सी नदी बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है?
Ans:  ब्रह्मपुत्र

Q.46. किस नदी को दूसरी गंगा के नाम से जाना जाता है?
Ans:  कावेरी नदी को
Q.47. पेन्नार की सहायक नदियाँ कौन-सी है?
Ans:  पापाधनी एवं चित्रावती

 

Pdf डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें👇👇👇👇

pdf download click here

उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट Indian Rivers In Hindi काफी अच्छी लगी होगी तथा इस पोस्ट के माध्यम से आपको भारत की नदियों ( Indian Rivers ) के बारे  महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी| 

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें| अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद|

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।