वेग किसे कहते हैं? Veg का सूत्र क्या होता है?

नमस्कार दोस्तों Top kro में आपका स्वागत है। गतिशील पिंड या कण के वेग की गणना कैसे की जाती है उसके बारे में यहां बताया गया है।

इस लेख में आपको वेग ( Veg ) के बारे में जानकारी मिलेगी। जैसे Velocity किसे कहते हैं? वेग की परिभाषा क्या है। वेग का फार्मूला , Velocity का मात्रक इत्यादि के बारे में यहां बताया गया है।

वेग किसे कहते हैं ? Veg क्या है?

किसी गतिशील वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में एकांक समय में तय की गई दूरी को वस्तु का वेग कहते है। वेग में हमें दिशा ज्ञात होती है लेकिन चाल में हमें दिशा ज्ञात नही होती है।

इसे भी पढ़ें :- चाल और औसत चाल कैसे निकालें?

वेग की परिभाषा – Definition of Velocity in Hindi

“किसी वस्तु के विस्थापन के समय में सापेक्ष परिवर्तन की दर वेग कहलाती है।” अर्थात किसी वस्तु द्वारा एकांक समयान्तराल में तय की गई दूरी वस्तु का वेग कहलाती है। वेग एक सदिश राशि है।

वेग का सूत्र – Veg Ka Formula

वेग = विस्थापन/समय

वेग का SI मात्रक – Veg Ka Matrak

मीटर/सेकण्ड (m/s)

वेग का मात्रक (C.G.S.)

सेंटीमीटर/सेकण्ड (cm/s)

इसे भी पढ़ें :- शंकु किसे कहते हैं शंकु के सभी सूूत्र

वेग के प्रकार – Type of Velocity in Hindi

वेग के विभिन्न प्रकार को यहां पर उल्लेखित किया गया है।

(1) एक समान वेग किसे कहते हैं?

यदि कोई वस्तु किसी निश्चित दिशा में तथा समान समय अंतराल में एक समान दूरी तय करती है तो उस वस्तु का वेग समान वेग कहलाता है। यह केवल तभी सम्भव है जब वस्तु एक सरल रेखा में तथा एक ही दिशा में नियत वेग से गतिशील हो और त्वरण शून्य हो।

(2) असमान वेग किसे कहते हैं?

यदि कोई वस्तु किसी निश्चित दिशा में समान समयान्तरालों में असमान दूरी तय करती है तो उस वस्तु का Veg असमान वेग कहलाता है 

3) औसत वेग (Average Velocity) क्या होता है?

किसी वस्तु द्वारा विस्थापन में तय की गई कुल दूरी तथा उस दूरी को तय करने में लगे कुल समय के अनुपात को औसत वेग कहते हैं।

औसत वेग का सूत्र (Formula of average Velocity) :-

औसत वेग ( V ) = कुल विस्थापित दूरी / कुल समय

(4) तात्क्षणिक वेग (Instantaneous Velocity in Hindi) किसे कहते हैं?

किसी वस्तु द्वारा अत्यंत सूक्ष्म समयांतराल में वस्तु द्वारा तय किये गए अत्यंत सूक्ष्म विस्थापन तथा सूक्ष्म समयांतराल के अनुपात को वस्तु का तात्कालिक वेग (Instantaneous Velocity) कहते हैं।

V = dx/dt

इसे भी पढ़ें :- Lcm ओर Hcf कैसे निकालें?

औसत चाल और औसत वेग में अंतर

औसत चाल एक अदिश राशि है जबकि औसत वेग सदिश राशि है।

गतिशील वस्तु के लिए औसत चाल कभी ऋणात्मक अथवा शून्य नहीं हो सकती जबकि औसत वेग ऋणात्मक अथवा शून्य हो सकता है।

यदि गतिशील वस्तु अपनी प्रारम्भिक स्थिति में पुनः आ जाती है तब औसत वेग शून्य होता है परन्तु औसत चाल कभी शून्य नहीं हो सकती वो या तो नियत होती है या फिर शून्य से अधिक ।

किसी दिए गए समय अंतराल के लिए औसत वेग का केवल एक ही मान होता है जबकि औसत चाल के अनेक मान हो सकते है जो तय किए गए रास्ते पर निर्भर करते है।

तात्क्षणिक चाल और तात्क्षणिक वेग में अंतर

तात्क्षणिक वेग का परिणाम, तात्क्षणिक चाल के बराबर होता है।

जब कोई वस्तु नियत Veg से गतिशील होती है तब वस्तु का औसत वेग तथा तात्क्षणिक वेग सदैव समान होता है।

तात्क्षणिक वेग सदैव वस्तु द्वारा तय किया गए पथ की स्पर्श रेखीय दिशा में होता है।

ऐसा सम्भव है कि किसी वस्तु की तात्क्षणिक चाल नियत हो परन्तु तात्क्षणिक वेग परिवर्तित हो।

इसे भी पढ़ें :- वर्ग किसे कहते हैं वर्ग के सभी सूूत्र

FAQ About Velocity In Hindi – वेग से सम्बंधित प्रश्न

1. वेग किसे कहते हैं?

Ans: किसी गतिशील वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में एकांक समय में तय की गई दूरी को वस्तु का वेग कहते है।

2. वेग अदिश राशि है या सदिश राशि?

Ans: वेग सदिश राशि है इसमें हमें दिशा ज्ञात होती है।

3. वेग का सूत्र क्या होता है?

Ans: Veg Ka Formula = विस्थापन/समय होता है।

4. वेग का SI मात्रक क्या होता है?

Ans: Veg Ka Matrak मीटर प्रति सेकंड होता है।

5. वेग कितने प्रकार के होते हैं?

Ans: वेग मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट काफी पसंद आई होगी तथा वेग से सम्बंधित आपके सभी प्रश्नों का उत्तर आपको मिल गया होगा।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।