अपोलो 11 अंतरिक्ष मिशन – Apollo 11 Kya Hai

इस पोस्ट में आपको Apollo 11 अंतरिक्ष मिशन के बारे में जानकारी मिलेगी| जैसे अपोलो 11 मिशन कब शुरू हुआ था| Apollo 11 मिशन में कौन – कौन शामिल था| चाँद पर पहली बार कदम किसने रखा तथा इस यात्रा में कितने व्यक्ति शामिल थे| आपको पूरी जानकारी इस पोस्ट में मिलेगी|

 

इसे भी पढ़ें :  G 20 की स्थापना कब हुई, कितने देश इसके सदस्य हैं, G 20 का कार्य क्या है इत्यादि पूरी जानकारी

उम्मीद करता हूँ आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आएगी| अगर आपको हमारी ये पोस्ट अपोलो 11 अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें| अगर आपका किसी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से लिख सकते हैं| 

 

अपोलो 11 अंतरिक्ष मिशन (Apollo 11 space mission)

 

Apollo 11
Apollo 11

चन्द्रमा पर सबसे पहले जाने वाले व्यक्ति एवं कुछ और रोचक बातें :-

 

चन्द्रमा पर सबसे पहले कदम रखने वाले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे । इस मिशन का नाम Apollo 11 था। 20 जुलाई 1969 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्र्मा पर पहला कदम रखा।
 
ये एक बहुत ही  ऐतिहासिक पल था। यह मानव इतिहास की सबसे लंबी छलांग थी। लगभग 53 करोड़ लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को लाइव देखा था।
 
 
इस यात्रा में नील के साथ बज एल्ड्रिन भी थे जिन्होंने नील आर्मस्ट्रांग के बाद चन्द्रमा पर कदम रखा था। चांद पर चहलकदमी करते हुए नील ने कहा था की ये इंसान का एक छोटा सा कदम है और मानवता की लंबी छलांग है।
 
वही बज एल्ड्रिन ने कहा – शानदार वीरानगी। वास्तव में यह एक ऐतिहासिक पल था। इस मिशन में लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए थे ओर 12 लोग चांद पर पहुंचे थे।

 

कुछ और खास बातें:-

Apollo 11 मिशन में 33 अंतरिक्ष यात्री गए थे, इनमे से 27 चांद पर पहुंचे। 24 ने चांद का चक्कर लगाया। लेकिन सिर्फ 12 को ही चांद की सतह पर कदम रखने का मौका मिला।
 
नासा का अनुमान है कि लगभग 4 लाख लोग अपोलो 11 मिशन से जुड़े हुए थे। इनमे चांद पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों से लेकर मिशन कंट्रोलर, ठेकेदार, कैटरर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, नर्से, डॉक्टर, गणितज्ञ और प्रोग्रामर थे।
 
 
 

Apollo 11 मिशन पर बनी फ़िल्म:-

2016 में आई फ़िल्म हिडन फिगर्स अपोलो मिशन में शामिल महिलाओं पर बनी है। क्योंकि इस मिशन में महिलाओं की काफी भागीदारी थी। नासा ने डाटा प्रोसेसिंग ओर जटिल गणना के लिए अफ्रीकी – अमरीकी गणितज्ञ महिलाओं को मानव कंप्यूटर के तौर पर नियुक्त किया था।
 

जो चांद पर पहुंचे, उनकी जिंदगी में आये कुछ बदलाव

जो लोग चांद पर पहुंचे थे उनकी जिंदगी में कुछ बदलाव नज़र आये। चांद पर 12 लोगो ने कदम रखा था उनमे से ज्यादातर को दिक्कतें झेलनी पड़ी।  बज एल्ड्रिन डिप्रेशन में चले गए थे।
 
ड्यूक के परिवार को उनसे तालमेल बैठाने में दिक्कत हुई। शादी टूटने की भी नोबत आ गयी थी जबकि जिनि सर्नन की तो शादी टूट ही गयी। और एड मिसेल रहस्यवादी हो गये। इन सबको कुछ परेशानी हुए थी।
 
वास्तव में वो एक ऐतिहासिक पल होता है जब लम्बे समय से चल रही कोशिश पूरी हो जाती है। वैसे ही यह भी एक ऐतिहासिक पल था।
 
 
 
 
 
 
 
 

Q.1. चन्द्रमा पर सबसे पहले कदम रखने वाले व्यक्ति कौन थे?

चन्द्रमा पर सबसे पहले कदम अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग ने रखा था|

Q.2. अपोलो 11 मिशन में कितने यात्री गए थे?

Apollo 11 मिशन में कुल 33 यात्री शामिल थे|

आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारी ये पोस्ट अपोलो 11 ( Apollo 11 ) काफी पसंद आयी होगी| दोस्तो अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर करे, इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिये जुड़े रहिये हमारे साथ। अपना बेहद कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद| 

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।