Current Affairs July 2020 In Hindi Pdf Free Download

इस पोस्ट में हम July 2020 Full Month Current Affairs आपके साथ शेयर करेंगे। उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसन्द आएगी। Current Affairs Pdf डाऊनलोड करने के लिए पोस्ट में लिंक दिया गया है आप उस लिंक पर क्लिक करके July 2020 Current Affairs In Hindi Pdf Download कर सकते हैं।

July 2020 Full Month Current Affairs In Hindi

1. ईरान ने किस देश को चाबहार रेल परियोजना से बाहर कर दिया है?
A.  चीन
B.  नेपाल
C. भारत
D. पाकिस्तान

उत्तर : भारत

व्याख्या : ईरान ने भारत देश को चाबहार रेल परियोजना से बाहर कर दिया है। ईरान ने इस परियोजना से भारत को बाहर करने की वजह भारत द्वारा समय पर फंडिंग का ना होना बताया है। ईरान एशिया महाद्वीप में स्थित है और ईरान की राजधानी तेहरान है तथा ईरान की करेंसी तोमान है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी है।

2. 4000 रन बनाने और 150 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज ऑलराउंडर कौन बने हैं?
A.  क्रिस गेल
B. बेन स्टोक्स
C. रिकी पोंकिंग
D. विराट कोहली

उत्तर : बेन स्टोक्स

व्याख्या : बेन स्टोक्स 4000 रन बनाने और 150 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज ऑलराउंडर बन गए हैं।
गैरी सोबर्स ( वेस्टइंडीज ) पहले स्थान पर है और बेन स्टोक्स ( इंग्लैंड ) दूसरे स्थान पर आ गए हैं। विश्व में सभी क्रिकेट मैच आईसीसी ( ICC )  रेगुलेट करता है। आईसीसी का फुल होता है International Cricket Council  ( अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद )। आईसीसी की स्थापना 15 जून 1919 को की गई थी। इसका मुख्यालय दुबई ( संयुक्त अरब अमीरात ) में है। इसके वर्तमान सीईओ मनु साहनी है।

3. क्वालकॉम वेंचर्स ने जिओ प्लेटफार्म में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है?

A. 0.12%
B. 0.15%
C. 0.16%
D. 0.17%

उत्तर : 0.15 %

व्याख्या : 0.15% हिस्सेदारी क्वालकॉम वेंचर्स ने जिओ प्लेटफार्म में खरीदी है। जिओ प्लेटफार्म लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है। क्वालकॉम वेंचर्स की स्थापना सन 2000 में हुई थी इसका मुख्यालय केलिफोर्निया ( यूएसए ) में है इसके वर्तमान CEO स्टिव मोलेनकोफ हैं।

Current Affairs Question Answer In Hindi

4. एक ही सीजन में 20 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर कौन बने हैं?

A. आंद्रेस इनसीता
B. क्रिस्टीयानो रोनाल्डो
C. नोवाक जोकोविच
D. लियोनेल मैसी

उत्तर : लियोनेल मैसी

व्याख्या : लियोनेल मैसी एक ही सीजन में 20 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। लियोनेल मेसी अर्जेंटीना देश के हैं। विश्व में फुटबॉल के खेल को फीफा ( FIFA ) रेगुलेट करता है। Federation International De Football Association ( फेडरेशन इंटरनेशनल डे फुटबॉल एसोसिएशन )। फीफा की स्थापना 21 मई 1904 को हुई थी। फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख ( स्विट्जरलैंड ) में है इसके वर्तमान अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो है।

5. Sportsadda के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने हैं?

A. क्रिस गेल
B. रिकी पोंटिंग
C. ब्रेट ली
D. विराट कोहली

उत्तर : ब्रेट ली

व्याख्या : ब्रेट ली स्पोर्ट्स अड्डा के नए ब्रांड अंबेसडर नियुक्त हुए हैं।  Sports Adda एक भारतीय समाचार और सूचना प्लेटफार्म है। ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया देश के पूर्व क्रिकेटर हैं।

6. “If it bleeds” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. स्टीफन किंग
B. विवेक बिंद्रा
C. रस्किन बॉन्ड
D. अनूप कुमार

उत्तर :  स्टीफन किंग

व्याख्या : “If it bleeds” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है इस पुस्तक के लेखक हैं स्टीफन किंग। स्टीफन किंग अमेरिका देश के रहने वाले हैं।

7. डॉक्टर विधु पी नायर को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?

A. तुर्कमेनिस्तान
B. किर्गिस्तान
C. अफगानिस्तान
D. मलेशिया

उत्तर : तुर्कमेनिस्तान

व्याख्या : तुर्कमेनिस्तान मैं डॉक्टर विधु पी नायर को भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। तुर्कमेनिस्तान एशिया महाद्वीप में स्थित है इसकी राजधानी अश्गाबात है। तुर्कमेनिस्तान की करेंसी तुर्कमेनिस्तान मनत है तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुले बर्दीहामेदो हैं।

इसे भी पढ़ें : Indian Independence Day 15 August 2020 In Hindi


8. ADB के उपाध्यक्ष कौन नियुक्त हुए हैं?

A. अशोक लवासा
B. शशांक मनोहर
C. हेमांग अमीन
D. पलाश नंदी

उत्तर : अशोक लवासा

व्याख्या : अशोक लवासा एडीबी के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं| ADB का पूरा नाम एशियाई विकास बैंक ( Asian Development Bank )| एडीबी की स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी। एडीबी का मुख्यालय मनीला ( फिलीपींस ) में है। इस के वर्तमान अध्यक्ष मातसुगु असाकवा हैं।

July Month Current Affairs

9. किस देश ने APSTAR – 6D दूरसंचार उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है?

A. रूस
B. साउथ कोरिया
C. अमेरिका
D. चीन

उत्तर : चीन

व्याख्या : चीन ने APSTAR 6D  दूरसंचार उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है। चीन की राजधानी बीजिंग है तथा चीन की करेंसी रेनमिनबी ( युआन ) है चीन के वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग है।

10. भारतीय मूल के चंद्रिका प्रसाद संतोखी किस देश के राष्ट्रपति बने हैं?

A. युगांडा
B. सूरीनाम
C. मलेशिया
D. वियतनाम

उत्तर : सूरीनाम

व्याख्या : भारतीय मूल के चन्द्रिका प्रसाद सन्तोखी सूरीनाम के राष्ट्रपति बने हैं। सूरीनाम दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। सूरीनाम की राजधानी परमारीबो है। सूरीनाम की करेंसी सूरीनाम डॉलर है।

11. किस हॉकी खिलाड़ी को मोहन बागान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?

A. गुरबख्श सिंह
B. पलाश नन्दी
C. गुरदीप सिंह
D. अशोक कुमार

उत्तर : अशोक कुमार

व्याख्या : हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार को मोहन बागान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। गुरबख्श सिंह और पलाश नन्दी को मोहन बागान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मोहन बागान पुरस्कार बेहतरीन पूर्व खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है।


12. L & T बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कौन नियुक्त हुए हैं?

A. हेमांग अमीन
B. दीपक मित्तल
C. सुब्रमण्यम शर्मा
D. पीयूष शर्मा

उत्तर : सुब्रमण्यम शर्मा

व्याख्या : L & T का मतलब Larsen and Toubro बोर्ड है। इसकी स्थापना 7 फरवरी 1938 को हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। इसके वर्तमान अध्यक्ष AM नायक तथा MD & CEO :-SN सुब्रमण्यम है।

13. अमेरिका के बाद किस देश ने चीनी कम्पनी हुवावे को 5G नेटवर्क बनाने को लेकर बेन कर दिया है।

A. ब्राज़ील
B. ब्रिटेन
C. फ्रांस
D. इटली

उत्तर : ब्रिटेन

व्याख्या : अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी चीनी कम्पनी हुवावे को 5G नेटवर्क बनाने को लेकर बेन कर दिया है। ब्रिटेन यूरोप महाद्वीप में स्थित है। ब्रिटेन राजधानी लन्दन है तथा करेंसी पाउंड स्टर्लिंग है। ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन है।

14. किस राज्य सरकार ने गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया है?

A. मध्यप्रदेश
B. मणिपुर
C. आंध्रप्रदेश
D. कर्नाटक

उत्तर : आंध्रप्रदेश

व्याख्या : आंध्रप्रदेश सरकार ने गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया है। आंध्रप्रदेश प्रदेश की स्थापना 1 नवम्बर 1956 को हुई थी। आंध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती है तथा वर्तमान मुख्यमंत्री Y. S. जगह मोहन रेड्डी है। आंध्रप्रदेश प्रदेश के वर्तमान गवर्नर विश्व भूषण हरिचंदन है। आंध्रप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश जितेंद्र कुमार महेश्वरी है।

15. किस IIT ने विश्व की सबसे सस्ती Covid – 19 डायग्नोस्टिक किट कोरोस्योर तैयार की है?

A. मुंबई
B. दिल्ली
C. मद्रास
D. कोलकाता

उत्तर : दिल्ली

व्याख्या : IIT दिल्ली ने विश्व की सबसे सस्ती कोविड 19 डायग्नोस्टिक किट Corosure तैयार की है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस कीट को लॉन्च किया है।

July 2020 Current Affairs In Hindi Pdf


16. किस देश ने भारत के साथ ओपन स्काई एग्रीमेंट करने की घोषणा की है?

A. नेपाल
B. साउथ कोरिया
C. UAE
D. जापान

उत्तर : UAE

व्याख्या : UAE ने भारत के साथ ओपन स्काई एग्रीमेंट करने की घोषणा की है। संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) एशिया महाद्वीप में स्थित है। UAE की राजधानी अबू धाबी है तथा करेंसी UAE दिरहम है।

17. आंद्रेज डूडा किस देश के राष्ट्रपति बने हैं?

A. आइसलैंड
B. पोलैंड
C. इंग्लैंड
D. न्यूजीलैंड

उत्तर : पोलैंड

व्याख्या : आंद्रेज डूडा एक बार फिर से पोलैंड के राष्ट्रपति बन गए हैं। पोलैंड यूरोप महाद्वीप में स्थित है। पोलैंड की राजधानी वारसा तथा करेंसी पोलिश ज्लाटी है। पोलैंड के वर्तमान प्रधानमंत्री मेतुसज मोरवीकी है।

18. किस राज्य सरकार ने रोको टोको अभियान शुरू किया है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. हरियाणा
D. कर्नाटक

उत्तर : मध्यप्रदेश

व्याख्या : मध्यप्रदेश सरकार ने रोको टोको अभियान शुरू किया है। रोको टोको अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करना है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। मध्यप्रदेश के गवर्नर लालजी टण्डन तथा मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल है।

19. विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया गया?

A. 12 जुलाई
B. 13 जुलाई
C. 15 जुलाई
D. 14 जुलाई

उत्तर : 15 जुलाई

व्याख्या : 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य युवाओं में बेहतर आजीविका के लिए कौशल विकास के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी।

20. किस राज्य के मुख्यमंत्री के. प्लानिस्वामी को पॉल हैरिस फेलो सम्मान से सम्मानित किया गया?

A. मिजोरम
B. मणिपुर
C. तमिलनाडु
D. असम

उत्तर : तमिलनाडु

व्याख्या : तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री के प्लानिस्वामी है तथा गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित है।

21. A Song Of India पुस्तक का विमोचन किया गया है इस पुस्तक के लेखक कौन है?

A.  विवेक बिंद्रा
B. रस्किन बॉन्ड
C.  अनूप कुमार
D.  सुधा शर्मा

उत्तर : रस्किन बॉन्ड

22.  किस वर्ष तक भारतीय रेलवे 100% स्वच्छ ऊर्जा पर चलने वाला विश्व का पहला ग्रीन रेलवे होगा?

A. 2024
B. 2030
C. 2028
D. 2029

उत्तर : 2030

व्याख्या : 2030 तक भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे होगा जिसमें डीजल की जगह 100% विद्युतीकरण का प्रयोग होगा| भारतीय रेलवे की स्थापना 16 अप्रैल 1853 को हुई थी। भारतीय रेलवे का मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्तमान में रेलवे मंत्री पीयूष गोयल है। रेलवे बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार यादव हैं। स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री जॉन मथाई थे।

23. हुरून रिसर्च के अनुसार विश्व के अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी कौन से स्थान पर रहे हैं?

A. 4
B. 7
C. 5
D. 8

उत्तर : 5

व्याख्या : पहले स्थान पर जैफ बेजॉस रहे हैं दूसरे स्थान पर बिल गेट्स रहे हैं और तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ड रहे हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं।

24. कोरोना वैक्सीन के हुमन ट्रायल को पूरा करने वाला विश्व का पहला देश कौन सा बना है?

A. फ्रांस
B. युगांडा
C. रूस
D. नेपाल

उत्तर :  रूस

व्याख्या : रूस के सचिनोव  यूनिवर्सिटी ने कोरोना वैक्सीन  हुमन ट्रायल को तैयार किया है और इसका नाम  Gam – covid – Vac Lyo रखा है। रूस यूरोप और एशिया महाद्वीप में स्थित है। रूस की राजधानी मास्को है तथा करेंसी रूबल है।

25. भारतीय रेलवे ने पहली बार भारत से किस देश को सुखी मिर्च का परिवहन किया है?

A. पाकिस्तान
B. बांग्लादेश
C. भूटान
D. नेपाल

उत्तर : बांग्लादेश

व्याख्या : आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से यह सुखी मिर्च भेजी गई।

Current Affairs 2020 In Hindi

Current Affairs In Hindi
Current Affairs In Hindi


26. किस देश के प्रधानमंत्री ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि खत्म करने की घोषणा की है?

A. अमेरिका
B. ऑस्ट्रेलिया
C. जापान
D. नेपाल

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या : हांगकांग में चीन के विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के विरोध में ऑस्ट्रेलिया ने यह कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है तथा करेंसी डॉलर है। ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान प्रधानमंत्री स्टॉक मॉरीसन है।

27. गूगल ने भारत में कितने बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की घोषणा की?

A. 8
B. 11
C. 13
D. 10

उत्तर : 10

व्याख्या : गूगल एक तरह का इंटरनेट सर्च इंजन है। गूगल की स्थापना सितंबर 1998 में हुई थी। गूगल का मुख्यालय केलिफोर्निया ( यूएसए ) में है। गूगल के संस्थापक सरगेई ब्रिन तथा लैरी पेज हैं। गूगल के वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई हैं।

28. भारत ने किस देश से 72 हजार Sig716 असाल्ट राइफल खरीदने की घोषणा की है?

A. फ्रांस
B. अमेरिका
C. जापान
D. रूस

उत्तर : अमेरिका

29. विक्रम दुरई स्वामी को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया?

A. तुर्किस्तान
B. बांग्लादेश
C. अफगानिस्तान
D. ईरान

उत्तर : बांग्लादेश

व्याख्या : बांग्लादेश की राजधानी ढाका है तथा करेंसी टका है। बांग्लादेश के वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना है तथा राष्ट्रपति अब्दुल हामिद है।

Current Affairs Pdf In Hindi 2020



30.  मोहन बागान रत्न पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

A. गुरबख्श सिंह
B. पलाश नंदी
C. उपर्युक्त दोनों
D. गुरदीप सिंह

उत्तर : उपर्युक्त दोनों


31. किसे वोन कर्मन पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है?

A. रजनीश कुमार
B. के सिवन
C. गुरबख्श सिंह
D. शक्ति दास कांत

उत्तर : के सिवन


32. बीसीसीआई के अंतरिम सीईओ कौन नियुक्त हुए हैं?

A. कपिल देव
B. शशांक मनोहर
C. अनिल कुंबले
D. हेमांग अमीन

उत्तर : हेमांग अमीन

व्याख्या : भारत में क्रिकेट मैच बीसीसीआई रेगुलेट करता करता है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ( BCCI ) की स्थापना 1928 में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है। इसके वर्तमान अध्यक्ष सौरभ गांगुली तथा सीईओ राहुल जौहरी हैं।

इसे भी पढ़ें : सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी



33. अमित शाह ने किस शहर में सीआरपीएफ के राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया?

A. नई दिल्ली
B. जम्मू कश्मीर
C. गुरुग्राम
D. चंडीगढ़

उत्तर : गुरुग्राम

व्याख्या : गुरुग्राम हरियाणा राज्य में स्थित है। सीआरपीएफ का फुल फॉर्म होता है सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स। CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 की हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसके वर्तमान अध्यक्ष आनंद प्रकाश माहेश्वरी हैं।


34. रूद्रेंद्र टंडन को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?

A. पाकिस्तान
B. ब्राजील
C. अफगानिस्तान
D. युगांडा

उत्तर : अफगानिस्तान

अफ़गानिस्तान एशिया महाद्वीप में स्थित है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल है तथा करेंसी अफगानी है। अफगानिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति अशरफ गनी अहमदजई है।

35. Visa ने वीजा secure प्रोग्राम लॉन्च करने के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया है?

A.  इलाहाबाद बैंक
B. बंधन बैंक
C. फेडरल बैंक
D. यूको बैंक

उत्तर : फेडरल बैंक

व्याख्या : फेडरल बैंक लिमिटेड की स्थापना 23 अप्रैल 1931 को हुई थी। इसका मुख्यालय अलुवा केरल में स्थित है। इसके वर्तमान अध्यक्ष ग्रेस एलिजाबेथ कोशी हैं। इसके वर्तमान एमडी एंड सीईओ श्याम श्रीनिवासन है।

Current Affairs 2020 In Hindi

36. किस आईआईटी ने शुद्ध नामक एक सैनिटाइजिंग डिवाइस को विकसित किया है?

A. आईआईटी कोलकाता
B. आईआईटी कानपुर
C. आईआईटी मद्रास
D. आईआईटी दिल्ली

उत्तर : आईआईटी कानपुर

37. किस राज्य को Elites Excellence Awards 2020 से सम्मानित किया गया है?

A. केरल
B. हिमाचल प्रदेश
C.  असम
D. छत्तीसगढ़

उत्तर : छत्तीसगढ़

व्याख्या : छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुई थी। यह भारत का 26 वां राज्य बना। इसकी राजधानी अटल नगर ( रायपुर ) है। इस के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। छत्तीसगढ़ के गवर्नर अनुसुइया उइके हैं तथा मुख्य न्यायाधीश पीआर रामचंद्र मेनन है।








  1. भारत का एकमात्र गोल्डन बाघ किस राज्य में देखा गया है?

A. असम
B. मिजोरम
C. मणिपुर
D. त्रिपुरा

उत्तर : असम

व्याख्या : असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक गोल्डन टाइगर देखा गया है। असम राज्य की राजधानी दिसपुर है। असम राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल हैं तथा गवर्नर जगदीश मुखी हैं। असम राज्य के मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा है।

  1. किस राज्य ने ई क्रॉप नामक पहल के द्वारा फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया है?

A. हरियाणा
B. आंध्र प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. असम

उत्तर : आंध्र प्रदेश

  1. AAI ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सहयोग करने के लिए किस के साथ समझौता किया है?

A. टाटा पावर
B. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
C. एनटीपीसी लिमिटेड
D. GAIL

उत्तर : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

व्याख्या : भारत में जितने भी एयरपोर्ट होते हैं उन्हें AAI रेगुलेट करता है। AAI का फुल फॉर्म Airport Authority Of India ( भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ) है। AAI की स्थापना 1 अप्रैल 1955 में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसके वर्तमान अध्यक्ष अरविंद सिंह है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की स्थापना 1954 में हुई थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। इसके वर्तमान अध्यक्ष और एमडी M.V. गौतम है।

Current Affairs 2020 Pdf In Hindi

  1. कौन सा राज्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लागू करने में पहले स्थान पर रहा है?

A. आंध्र प्रदेश
B. अरुणाचल प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश

उत्तर : मध्य प्रदेश

व्याख्या : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी, पटरी वाले दुकानदारों को छोटी राशि का कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा जिससे उन्हें अपना व्यवसाय जारी रखने में मदद मिलेगी।

  1. भारतीय रेलवे ने कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किस कोच का निर्माण किया है?

A. पोस्ट कोविड कोच
B. वंदे भारत कोच
C. पोस्ट कोरोना कोच
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर : पोस्ट कोविड- कोच

व्याख्या : इस कोच का निर्माण रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में किया गया है।

  1. ब्लूमबर्ग बिलीयन ईयर्स के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में मुकेश अंबानी कौन से स्थान पर रहे हैं?

A. 3
B. 4
C. 6
D. 7

उत्तर : 6

  1. इंफ्रा बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

A. रजनीश कुमार
B. के सिवन
C. गुरबख्श सिंह
D. वेद प्रकाश दुदेजा

उत्तर : वेद प्रकाश दुदेजा

  1. किस भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है?

A. नीरज व्यास
B. डॉ पराग चिटनिस
C. विक्रम दुरई स्वामी स्वामी
D. सौरभ कुमार

उत्तर : डॉ पराग चिटनिस

  1. झारखंड राज्य सरकार ने परिवहन विभाग समाधान प्रदान करने के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया है?

A. आईसीआईसीआई बैंक
B. पीएनबी बैंक
C. एचडीएफसी बैंक
D. यूको बैंक

उत्तर : एचडीएफसी बैंक

व्याख्या : एचडीएफसी बैंक का पूरा नाम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन है। इसकी स्थापना अगस्त 1994 में हुई थी। जिसका मुख्यालय मुंबई में है। HDFC के वर्तमान अध्यक्ष सीएम वासुदेव तथा प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी हैं।

  1. भारत ने किस देश को वार्षिक मालाबार नौसैनिक अभ्यास में शामिल करने का निर्णय लिया है?

A. जापान
B. नेपाल
C. मलेशिया
D. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : आस्ट्रेलिया

  1. यूनिसेफ इंडिया ने युवा लोगों के रोजगार के लिए किसके साथ साझेदारी की है?

A. एनटीपीसी
B. SAP INDIA
C. SAMSUNG
D. WIPRO

उत्तर : SAP INDIA

व्याख्या : इस साझेदारी का उद्देश्य कोविड-19 के वर्तमान और इसके बाद के समय में युवाओं के रोजगार को बढ़ावा देना है। UNICEF का पूरा नाम यूनाइटेड नेशन चिल्ड्रंस फंड है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की स्थापना 11 दिसंबर 1946 को हुई थी इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। इसके वर्तमान अध्यक्ष हेन रीटा फोर है।

  1. मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉल खिलाड़ी कौन बने हैं?

A. Marcus Rashford
B. Cristiano Ronaldo
C. NEMAR
D. Lionel Messi

उत्तर : Marcus Rashford

  1. एलिस फख फख ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है यह किस देश के हैं?

A. आयरलैंड
B. अफगानिस्तान
C. ट्यूनीशिया
D. साउथ कोरिया

उत्तर : ट्यूनीशिया

Current Affairs With Pdf 2020

व्याख्या : ट्यूनीशिया अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस तथा करंसी ट्यूनीशियन दिनार है।

  1. गूगल ने जिओ प्लेटफार्म में कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है?

A. 8.34%
B. 7.73%
C. 8.75
D. 8.23

उत्तर : 7.73%

  1. किस शहर में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया है?

A. हैदराबाद
B. नई दिल्ली
C. जयपुर
D. भोपाल

उत्तर : हैदराबाद

  1. अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2020 में किन चार पत्रकारों को चुना गया है?

A. शहीदुल आलम
B. मोहम्मद मोसेद
C. Dapo Olorunyomi
D. Svetlana Prokopyeva
E. उपर्युक्त सभी

उत्तर : उपयुक्त सभी

  1. किस राज्य के पोबा रिजर्व फॉरेस्ट को वन्य जीव अभ्यारण अभ्यारण में तब्दील किया जाएगा?

A. केरल
B. असम
C. त्रिपुरा
D. मणिपुर

उत्तर : असम

व्याख्या : असम राज्य की राजधानी दिसपुर है। असम राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल तथा गवर्नर जगदीश मुखी है।

  1. किसने USIBC 2020 ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड जीता है?

A. जिम ताईकलेट
B. एन चंद्रशेखरन
C. उपर्युक्त दोनों
D. उमाकांत शर्मा

उत्तर : उपर्युक्त दोनों

  1. किस राज्य में भारत का पहला ट्रांस शिपमेंट वल्लार्पदम टर्मिनल विकसित किया जा रहा है?

A. असम
B. त्रिपुरा
C. केरल
D. पंजाब

उत्तर : केरल

व्याख्या : केरल राज्य की राजधानी तिरुवंतपुरम है। केरल राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री पीनारायी विजयन हैं तथा गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान है। केरल राज्य के मुख्य न्यायाधीश एस मणि कुमार हैं।

  1. CBSE ने किसके साथ मिलकर एक मिलियन शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए समझौता किया है?

A. गूगल
B. फेसबुक
C. इंस्टाग्राम
D. फ्लिपकार्ट

उत्तर : गूगल

व्याख्या : CBSE का फुल फॉर्म Central Board Of Secondary Education ( केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ) है। सीबीएसई की स्थापना 1962 में हुई थी। सीबीएसई का मुख्यालय नई दिल्ली में है। सीबीएसई के वर्तमान अध्यक्ष मनोज अहूजा है।

इसे भी पढ़ें : प्रतिशत कैसे निकाले

Current affairs Pdf डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें|

July Current Affairs Download Pdf

आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारी ये Current Affairs की पोस्ट पसन्द आयी होगी। Current Affairs की इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की लेखनी सबंधी गलती के लिए आप हमें कंमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।