15 August Essay In Hindi – स्वतन्त्रता दिवस पर हिंदी में निबंध

इस पोस्ट में आपको 15 अगस्त पर निबंध पढ़ने को मिलेगा|

भारत में 15 अगस्त ( 15 August ) यानि स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी।

तब से हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त ( 15 August ) को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

इसे भी पढ़ें : स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध

इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि में अवकाश होता है। इसके साथ ही सभी स्कूल और ऑफिस में तिरंगा फहराया जाता है। इसके साथ ही कई स्कूल और कॉलेज में निबंध, कविता,भाषण, नाटक तथा संगीत आदि कई प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है।

15 August पर निबंध लिखने की प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र यहां से हिंदी में स्वतंत्रता दिवस पर निबंध( Independence Day Essay In Hindi ) पढ़ सकते हैं।

15 august
15 august

Independence Day Short Essay In Hindi

15 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन था। इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 वर्ष की गुलामी के बाद हमारे भारत देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी। भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।

स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के बाद भारत अंग्रेजों की 200 साल की हुकूमत से सन 1947 में आज़ाद हुआ था। तब से ले कर आज तक 15 August को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस ( swatantrata diwas ) के दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश होता है। इसके एक दिन पहले भारत के राष्ट्रपति देश के समक्ष संबोधित करते हैं। जिसे रेडियो के साथ – साथ कई टीवी चैनेल्स में भी दिखाया जाता है। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र गान गाया जाता है और 21 बार गोलियां चला कर सलामी भी दी जाती है।

इसके साथ ही भारतीय सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और एनएनसीसी कैडेड परेड करते हैं। इस दिन लाल किले से सीधा टीवी के डी डी नेशनल चैनल और आल इंडिया रेडियो में सीधा प्रसारण किया जाता है। आतंकवाद के खतरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के काफ़ी कड़े इन्तेजाम किये जाते हैं।

देश की राजधानी के साथ – साथ देश के अन्य सभी राज्यों में भी राज्य के मुख्यमंत्री सम्मान के साथ तिरंगा फहराते हैं। 15 August को हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती और उनका सम्मान किया जाता है।

इस दिन देशभक्ति के गीत गाये जाते है और नारे भी लगाये जाते हैं। वहीं कुछ लोग पतंग उड़ा कर आजादी का पर्व मनाते है।

15 अगस्त पर हिंदी में लंबा निबंध – Swatantrata Diwas Long Essay In Hindi

भारत में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) 15 अगस्त को मनाया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता दिवस का विशेष महत्व होता है। इस लिए हर भारतीय के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है।

क्योंकि 15 August 1947 के दिन ही भारत को अंग्रजों की परीतंत्रता के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) को हम राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मानते हैं।

कई वर्षों के विद्रोहों के बाद ही हमने स्वतंत्रता प्राप्त की और 14 और 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को भारत एक स्वतंत्र देश बन गया। दिल्ली के लाल किले में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार भारत के झंडे का अनावरण किया था। उन्होंने भारत की आजादी के दिन ऐतिहासिक भाषण दिया था जिसे हम “ट्रास्ट विस्ट डेस्टिनी” के नाम से जानते हैं।

पूरे देश ने उन्हें अत्यंत खुशी और संतुष्टि के साथ सुना। तब से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) के इस महान अवसर पर, प्रधानमंत्री पुरानी दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और जनता को संबोधित करते हैं। इसके साथ ही तिरंगे को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है।

इस दिन सभी सरकारी दफ्तरों और कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रगान “जन-गण-मन” गाया जाता है। स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और मिठाइयां भी बांटी जाती हैं।

मंगल पांडे, सुभाषचंद्र चंद्र बोस, भगतसिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, अशफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु आदि कई स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद किया जाता है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

कुछ भारतीय पतंग उड़ा कर, तो कुछ कबूतर उड़ा कर आज़ादी मानते हैं। प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) मनाना भारत के स्वतंत्रता के इतिहास को जिंदा रखता है हर साल हमें यह याद दिलाता है कि हमारी आजादी के लिए कितने वीर जवानों ने अपनी जान गवां दी थी।

हमें अपने देश के उन वीर शहीदों पर गर्व महसूस होता है जब स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) के अवसर पर उनका नाम हम बड़े आदर और सम्मान के साथ लेते हैं। धन्य है ये भारत देश की भूमि जिसने ऐसे वीर जवानों को जन्म दिया।
जय हिंद, जय भारत।

उम्मीद करता हूँ दोस्तों 15 August यानि स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको पूरी जानकारी मिल पाई होगी तथा अब आपको स्वतंत्रता दिवस पर निबंध ( Swatantrata Diwas Par Nibandh ) लेखन में कोई दिक्क्त नहीं होगी| अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद|

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।

2 thoughts on “15 August Essay In Hindi – स्वतन्त्रता दिवस पर हिंदी में निबंध”

Comments are closed.