अवास्तविक या काल्पनिक संख्या किसे कहते हैं – Imaginary Number In Hindi

नमस्कार दोस्तों Top Kro में आपका स्वागत है। गणित विषय, फॉर्मूलों का एक समूह है जो गणितीय प्रश्नों को हल करने में मदद करता है। आज इस पोस्ट में आपको अवास्तविक अर्थात काल्पनिक संख्या ( Imaginary Number In Hindi ) और सम्मिश्र संख्या ( Complex Number In Hindi ) के बारे में जानकारी मिलेगी।

पूर्ण सँख्यापूर्णांक संख्या
भाज्य संख्याअभाज्य संख्या
प्राकृत संख्यापरिमेय ओर अपरिमेय संख्या
सम संख्याविषम संख्या

इस पोस्ट में आप जानेंगे अवास्तविक संख्या किसे कहते हैं अर्थात Imaginary number किसे कहते हैं, तथा सम्मिश्र संख्या किसे कहते हैं? इन संख्याओं की विस्तृत जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी। आपसे निवेदन है कि आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें ताकि आपको अच्छे से समझ आ सके।

अवास्तविक या काल्पनिक संख्या किसे कहते हैं?

जैसा की शब्द से ही यह साफ़-साफ़ समझ आ रहा है की जो संख्या वास्तविक नहीं है उन्हें ही काल्पनिक संख्या कहा जाता है। जिन संख्याओं की केवल हम कल्पना कर सकते है, वो ही काल्पनिक या अवास्तविक संख्याएँ कहलाती है।

अवास्तविक संख्या की परिभाषा – Imaginary Number Definition In Hindi

यदि किसी संख्या का वर्ग एक ऋणात्मक संख्या हो तो ऐसी संख्याएँ अवास्तविक संख्या कहलाती है।
दूसरे शब्दों में, वो सभी संख्याएँ जो वास्तविक नहीं है यानि की वैसी संख्याएँ जिनकी हम कल्पना करते है वैसी संख्याओं को Kalpnik sankhya कहते है।

Imaginary Number In Hindi
Imaginary Number In Hindi

अवास्तविक संख्याओं (Avastvik sankhya) को काल्पनिक संख्याओं के नाम से भी जाना जाता है। काल्पनिक संख्याओं को i (आयोटा) से सूचित किया जाता है।उदाहरण के लिए √-1, √-4, √-3/4 इत्यादि सभी अवास्तविक सँख्याएँ है।

सम्मिश्र संख्या किसे कहते हैं? – What Is Complex Number In Hindi

वास्तविक तथा अवास्तविक संख्या से मिलकर बनी संख्या को सम्मिश्र संख्या कहते हैं। सम्मिश्र संख्या x + iy के रूप में होती है. जहाँ x वास्तविक संख्या और iy काल्पनिक संख्या होती है। जैसे :- 3 + √-4, 7 + √8 ये समिश्र संख्याएँ कहलाती है।

सम्मिश्र संख्या के महत्वपूर्ण तथ्य

आयोटा ( i ) भी एक बीजीय संख्या है क्योंकि यह समीकरण x2 + 1 = 0 का एक मूल है।
सामान्यतः सम्मिश्र संख्याएँ, वास्तविक संख्याओं का एक विस्तारित रूप है।
समिश्र संख्या को x + yi के रूप में दर्शाने को कार्तीय स्वरूप कहा जाता है।

काल्पनिक संख्या के उदाहरण – Imaginary Number Example

2i, 3i, 7i, 8i, 9i आदि सभी kalpnik sankhya के उदाहरण है। 

जहाँ 2, 3, 7, 8, 9 ये सभी वास्तविक संख्याएं है। जबकि उनके साथ जुड़ा हुआ i (आयोटा) उन सभी संख्याओं के काल्पनिक होने को प्रदर्शित करता है। 

FAQ About Complex Number And Imaginary Number In Hindi

प्रश्न.1. समिश्र संख्या किसे कहते हैं?

उत्तर: सामान्यतः सम्मिश्र संख्या, वास्तविक और काल्पनिक संख्या का संयोजन है। वास्तविक तथा अवास्तविक दोनों प्रकार की संख्याओं से सम्मिश्र संख्या का निर्माण होता है।

प्रश्न.2. अवास्तविक संख्या किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन संख्याओं की केवल हम कल्पना कर सकते है उन्हें काल्पनिक या अवास्तविक संख्याएँ कहते है।

प्रश्न.3. काल्पनिक संख्या को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

उत्तर: काल्पनिक संख्या को इंग्लिश में इमेजिनरी ( Imaginary Number ) कहते हैं।

प्रश्न.4. सम्मिश्र संख्या को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

उत्तर: सम्मिश्र संख्या को इंग्लिश में Complex Number कहते हैं।

उम्मीद करता हूं दोस्तों की अवास्तविक संख्या और सम्मिश्र संख्या से सम्बंधित हमारी यह पोस्ट आपको काफी पसंद आई होगी तथा अब आप जान गए होंगे कि Imaginary Number Kise Kahate Hain, सम्मिश्र संख्या किसे कहते है, सम्मिश्र संख्या के गुणधर्म कौन से होते है इत्यादि।

अगर आप यह पोस्ट आपको अच्छा लगा तो आप अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर कर सकते हैं। अगर आप ऐसी ही पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
अगर आपके मन मे कोई सवाल है या इस पोस्ट में आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं हम आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे और आपकी मदद करेंगे। अपना कीमती समय देने के लिए आपका धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।