मेरा भारत महान निबंध – Mera Bharat Mahan Essay In Hindi

नमस्कार दोस्तों Top Kro में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में हम “मेरा भारत महान विषय पर निबंध (Mera bharat mahan essay in hindi) पढेंगे। मेरा भारत महान विषय पर हमनें कई निबंध दिए जो सभी कक्षाओं के बच्चो कॉलेज विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

इस पोस्ट में आपको मेरा भारत महान विषय पर कई निबन्ध दिए गए है जैसे मेरा भारत महान निबंध 100 शब्दों में, मेरा भारत महान निबंध 250 शब्दों में, Mera bharat mahan nibandh 500 शब्दों में तथा मेरा भारत महान पर 10 लाइन इत्यादि।

मेरा भारत महान विषय पर लिखे गए यह निबंध (Essay On Mera Bharat Mahan In Hindi) सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए उपयोगी है। आपको हमारी इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।

हम इस ब्लॉग के माध्यम से अपने भारत की कई गौरवपूर्ण बातों से रूबरू कराएंगे ।mera bharat mahan hindi nibandh अक्सर परीक्षाओं में इस पर निबंध लिखने को कहा जाता है तो चलिए और नज़दीक से जानते है मेरे देश भारत को।

मेरा भारत महान निबंध – Mera Bharat Mahan Essay in Hindi 100 Words

मेरे देश का नाम भारत है। यह वह पवित्र भूमि है जहां पर मेरा जन्म हुआ है। यह विश्व का सबसे अच्छा देश है यहां पर बड़े-बड़े ज्ञानी महापुरुषों तथा वीरो का जन्म हुआ है।

यहां पर सब लोग प्रेम भाव से तथा मिल – जुल कर रहते है। यहां हर धर्म, भाषा व संस्कृति के लोग रहते है। भारत देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक है। यहां पर गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और कावेरी जैसी पवित्र नदियां बहती है।

भारत एक ऐसा देश हैं जो समय के साथ अपने आपको हर परिस्थिति में ढाल लेता है। भारत उन विकासशील देशों में से एक हैं जो सबसे जल्दी तरक्की की सीढियां चढ़ रहा है। हम सबको अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है। अंत में, मैं यही कहना चाहूंगा कि सही मायनों में Mera bharat mahan है।

मेरा भारत महान पर निबंध 250 शब्दों में – Mera Bharat Mahan Par Nibandh

मेरे देश का नाम भारत हैं और हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होता है। जहां अलग- अलग धर्म, जाति, भाषा, रंग व संस्कृति के लोग बहुत प्रेम से मिलजुल कर रहते है। जहां मंदिर में पूजा पाठ के समय बजती घंटी और शंख की मीठी धवनी आपको पवित्रता का एहसास दिलाती है जहां मस्जिदों व चर्च व गुरुद्वारों में बहुत ही सुकून का अनुभव होता है। यह सब भारत को पूरे विश्व में अन्य देशों से अलग बनाता हैं।

भारत ने हमेशा हर धर्म व हर संस्कृति का सम्मान किया है जहा दिवालीहोली, क्रिसमस, ईद हर त्योहार को अपनेपन के अहसास के साथ मनाया जाता हैं। भारत में हमेशा “अतिथि देवो भव: अर्थात मेहमान भगवान का रूप” की संस्कृति रही है।

मुगलों और अंग्रेजो ने भारत पर कई वर्षों तक शासन किया लेकिन हम भारतीयों ने उनका भी दिल खोल कर स्वागत किया उन्होंने कई बार भारत में फूट डालने की नीति अपनाई लेकिन भारत ने विविधता में एकता के रहते उन्हें यहाँ से भाग जाने के लिए मजबूर कर दिया। इतना कुछ होने के बावजूद भी हमारी संस्कृति, संस्कार और अपनेपन में कोई बदलाव नहीं आया।

भारत की संस्कृति सच में अद्भुत है। दूसरे देशों से लोग भारत की संस्कृति और सभ्यता का अध्ययन करने आते हैं। अपने से बड़ो का आदर व सत्कार करना, छोटो के साथ विनम्रता से व्यवहार करना हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। 

हमें बचपन से ही परिवार का महत्त्व बताया जाता है। भारत मे बच्चों को बचपन से ही सिखाया जाता है कि कैसे परिवार को प्रेम के धागे में पीरो कर रखना चाहिए व कैसे भाईचारे से सबके साथ रहना चाहिए। हमें अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए व अपने भारतीय होने पर गर्वान्वित महसूस करना चाहिए।

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi 500 Words

मेरा देश भारत है लेकिन इसको कई अन्य नामों से भी पुकारा जाता है जैसे हिंद, हिंदुस्तान, इंडिया इत्यादि। भारत एक महान देश है। जहाँ सभी धर्मों का आदर किया जाता है। इतना बड़ा देश होने के बावजूद भी यहां के नागरिक एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते है।

किसी एक व्यक्ति पर अगर कोई विपदा आ जाती है तो सभी लोग उसकी सहायता के लिए तत्पर रहते है ऐसा है मेरा देश भारत। भारत देश के कण-कण में प्रेम भाव बसता है दूसरे देश के लोग हमारे देश की एकता की मिसाल देते है।

भारत सबसे पुरानी सभ्यता और प्राचीन संस्कृति का धनी है। भारत का इतिहास गौरवान्वित करने वाला रहा है। भारत हमेशा से ही शांति प्रिय देश रहा है भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशो के साथ मैत्रीपूर्ण सबंध बनाने में विश्वास रखता है।

हमारा देश सच में महान है क्योंकि कई सदियों तक विदेशी ताकतों के गुलाम रहने के बावजूद आज भी यहां पर कुछ अधिक बदलाव नहीं आया है। आज भी प्राचीन संस्कृति और प्रेम भाव बरकरार है। सभी देशवासी मिलजुलकर त्यौहार मनाते है तथा पूरा देश एकजुट होकर प्रेम भाव से रहता है।

यदि हम भारत की सभ्यता की बात करे तो यह हजारों वर्ष पुरानी है। भारत अनेक बड़े ऋषि-मुनियों, योगियों और महापुरुषों की जन्मस्थली है। भारत को वीरों और शहीदों की पावन भूमि कहा जाता है। यहाँ के कई वीर योद्धाओं ने अपना नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।

मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म ऐसी पावन भूमि पर हुआ है जहां पर महान योद्धाओं ओर शूरवीरों का जन्म हुआ। जहां नारी को सम्मान दिया जाता है और भारत की भूमि को मां के समान मानकर पूजा जाता है। भारत देश मे जन्म लेकर में धन्य हो गया। मुझे अपने भारतीय होने पर सदा गर्व रहेगा।

भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। भारत में 55 से 60% लोग कृषि पर निर्भर है क्योंकि यहां की जमीन बहुत उपजाऊ है। यहां पर पैदा होने वाले अनाज को कई देशों में भेजा जाता है। यहां पर कई तरह की फसलें उगाई जाती है। भारत में खेती करने की परम्परा सिंधु घाटी सभ्यता के समय से चली आ रही है।

मेरे भारत देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है जिसको अब विदेशों में भी पढ़ा जाने लगा है। इस देश में भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु जैसे कई क्रांतिकारी हुए हैं जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाई। मेरे भारत देश के जवान मौत से भी नहीं डरते। हमें फक्र है ऐसे देश की भूमि पर जहां ऐसे शूरवीरों का जन्म होता है।

महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मी बाई, छत्रपति शिवाजी, गांधीजी, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, डॉ अब्दुल कलाम, चाणक्य व विवेकानंद जैसे कई महान व्यक्तियों ने इस देश को नई दिशा दी है।

मेरा भारत देश विश्व में जनसंख्या की दर से दूसरे स्थान पर है और यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहां पर सभी लोगों को बराबर अधिकार मिलता है। भारत देश मे किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। भारत देश मे सभी जाति व धर्म के लोगों को समान अधिकार प्राप्त हैं।

मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे देश में रहता हूं जहां का इतिहास बहुत बड़ा है। भारत देश की प्राकृतिक सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है। विदेशों में भी लोग भारतीय संस्कृति का बहुत सम्मान करते हैं, बहुत से लोग भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी अपनाते हैं। हमें भी भारतीय संस्कृति का सम्मान करना चाहिए और हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं।

मेरा भारत महान पर 10 लाइन – 10 Lines On Mera Bharat Mahan in Hindi

  1. भारत विश्व के सबसे प्राचीनतम देशों में से एक है। भारतीय संस्कृति विश्व कि सबसे प्राचीन संस्कृति है।
  2. भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
  3. राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत रखा गया है।
  4. भारत को इंडिया, हिंद और हिंदुस्तान जैसे नामों से भी पुकारा जाता है।
  5. पुरातन काल में हमारे देश पर युद्ध के कई संकट आए, लेकिन हमारी संस्कृति पर कभी इसका प्रभाव नहीं पड़ा।
  6. भारत को वीरों की भूमि भी कहा जाता है।
  7. वर्तमान समय में हमारे देश की अर्थव्यवस्था ज़्यादातर कृषि पर निर्भर करती है।
  8. जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।
  9. इतना बड़ा देश होने के बावजूद भी यहां सभी धर्म व संस्कृति के लोग रहते है।
  10. भारत सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक विचार है, जो पूरी दुनिया को बदलने की ताकत रखता है। इसलिए Mera bharat mahan है।

FAQ About Mera Bharat Mahan

Q. मेरा भारत महान निबंध कैसे लिखें?

Ans: Mera bharat mahan निबंध लिखने के लिए आप ऊपर दिए गए निबंध पढ़ सकते हैं। दिए गए निबंधों के अनुसार आप खुद भी निबंध लिख सकते हैं। मेरा भारत महान निबन्ध लिखना कोई ज्यादा कठिन काम नहीं है क्योंकि जिस देश मे हम रहते हैं वहां के बारे में हमें जानकारी होती है बस उसे शब्दों में उतारना होता है।

Q: मेरा भारत महान क्यों है?

Ans: मेरा भारत महान है क्योंकि भारत में बहुत से धर्म एवं जाती के लोग रहते है फिर भी यहां पर एकता बहुत है। यहां की संस्कृति बहुत अनोखी है। आज भी लोग प्राचीन संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। हमारी संस्कृति ने बहुत से देशों को आकर्षित किया है।

उम्मीद करता हूं दोस्तों की “मेरा भारत महान ( Mera Bharat Mahan Hindi Nibandh )” पर निबंध से सम्बंधित हमारी यह पोस्ट आपको काफी पसंद आई होगी।


इस पोस्ट में आपको Mera bharat desh mahan nibandh विषय पर कई निबन्ध दिए गए है जैसे मेरा Mera Bharat Mahan Essay In Hindi 100 Words, मेरा भारत महान निबंध 250 शब्दों में, मेरा भारत महान निबंध 500 शब्दों में तथा मेरा भारत महान पर 10 लाइन इत्यादि। आपको इस पोस्ट में पर्याप्त जानकारी मिल पाई होगी।

अगर आप यह पोस्ट आपको अच्छा लगा तो आप अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर कर सकते हैं। अगर आपके मन मे कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं हम आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।