रोमन संख्याएं एवं उनको लिखने का तरीका – Roman Number

नमस्कार दोस्तों Top kro में आपका स्वागत है। इस लेख में आपको गणित में रोमन पद्धति ( Roman Padhti ) मैं लिखी जाने वाली संख्याओं के बारे में जानकारी मिलेगी। जैसेकि रोमन पद्धति में किसी भी अंक को किस प्रकार लिखा जाता है तथा रोमन पद्धति में क्या नियम होते हैं और किस प्रकार से हम रोमन पद्धति में अंको को लिख सकते हैं।

इस लेख में आपको रोमन पद्धति के बारे में पूरी जानकारी पढ़ने को मिलेगी। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको रोमन पद्धति में संख्याओं को लिखने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। उम्मीद करता हूं यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

Roman Padhti Kya Hai

रोमन संख्या पद्धत्ति ( Roman Sankhya Padhti ) का उद्गम प्राचीन रोम में हुआ। उत्तर मध्य युग में पूर्ण यूरोप में संख्याओं को लिखने का सामान्य तरीका बना रहा। रोमन पद्धति में अंको को लिखने का ढंग अलग होता है।

रोमन अंक प्राचीन रोम की संख्या प्रणाली है, जिसमें लातिनी भाषा के अक्षरों को जोड़कर संख्याएँ लिखी जाती थीं।

इसे भी पढ़ें : वर्ग ( Varg ) – परिभाषा, परिमाप तथा क्षेत्रफल

रोमन पद्धति में संख्या लिखने के कुछ नियम

रोमन पद्धति में संख्याओ को लिखने के लिए कुछ नियम बनाये गए हैं। इन नियमों का पालन करके ही हम रोमन पद्धति में संख्याओ को लिख सकते हैं। आप इन नियमों को पूरा पढ़ें ताकि आपको अच्छी तरह समझ आ सके।

  1. किसी भी अंग को साथ-साथ इकट्ठे रूप में चार बार नहीं लिखा जा सकता।
  2. किसी संख्या में कुछ बढ़ाने के लिए बढ़ने वाला अंक दाएं तरफ व घटाने के लिए घटने वाला अंक बाईं तरफ आता है।
  3. L, X, C तथा M संकेत अधिक – से – अधिक तीन बार लगातार लिखे जा सकते हैं तथा इस स्थिति में उनका मान उनके योगफल के बराबर होता है। जैसे :-

III = 1 + 1 + 1 = 3
XX = 10 + 10 = 20
CCC = 100 + 100 + 100 = 300
MM = 1000 + 1000

  1. V, L तथा D लगातार दोहराए नहीं जाते हैं।
  2. I को केवल V से, X को केवल L और C से तथा C को केवल D और M से ही घटाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : त्रिभुज के प्रकार एवं सूत्र

  1. V, L तथा D घटाए नहीं जाते हैं।
  2. यदि कोई छोटा संकेत किसी बड़े संकेत की बाई और हो तो बड़े संकेत में से छोटे संकेत के मान को घटाकर संख्या प्राप्त की जाती है जैसे :-

XC = C – X = 100 – 10 = 90
CD = D – C = 500 – 100 = 400

  1. यदि कोई छोटा संकेत किसी बड़े संकेत के दाएं और हो तो बड़े संकेत में छोटे संकेत के मान को जोड़कर संख्या प्राप्त की जाती है। जैसे :-

XII = X + I + I =10 + 1 + 1 = 12
MD = M + D = 1000 + 500 = 1500

NUMBER ROMAN NUMBERNUMBERROMAN NUMBER
1I51LI
2II52LII
3III53LIII
4IV54LIV
5V55LV
6VI56LVI
7VII57LVII
8VIII58LVIII
9IX59LIX
10X60LX
11XI61LXI
12XII62LXII
13XIII63LXIII
14XIV64LXIV
15XV65LXV
16XVI66LXVI
17XVII67LXVII
18XVIII68LXVIII
19XIX69LXIX
20XX70LXX
21XXI71LXXI
22XXII72LXXII
23XXIII73LXXIII
24XXIV74LXXIV
25XXV75LXXV
26XXVI76LXXVI
27XXVII77LXXVII
28XXVIII78LXXVIII
29XXIX79LXXIX
30XXX80LXXX
31XXXI81LXXXI
32XXXII82LXXXII
33XXXIII83LXXXIII
34XXXIV84LXXXIV
35XXXV85LXXXV
36XXXVI86LXXXVI
37XXXVII87LXXXVII
38XXXVIII88LXXXVIII
39XXXIX89LXXXIX
40XL90XC
41XLI91XCI
42XLII92XCII
43XLIII93XCIII
44XLIV94XCIV
45XLV95XCV
46XLVI96XCVI
47XLVII97XCVII
48XLVIII98XCVIII
49XLIX99XCIX
50L100C
101CI102CII
200CC300CCC
400CD500D
600DC700DCC
800DCCC900CM
1000M1001MI
1900MCM2000MM
2001MMI2100MMC
3000MMM3001MMMI
Roman Number 1 to 100

9. किसी संकेत के ऊपर ‘–‘ चिन्ह लगाने पर उस संख्या का मान 1000 गुना बढ़ जाता है।
जैसे :-

Roman Ginti
Roman Ginti

यहां पर रोमन पद्धति में कुछ संख्याएं लिखी गयी हैं ताकि आपको अच्छी तरह से समझ आ सके कि रोमन संख्याएं किस प्रकार लिखी जाती हैं। यहां हमने कुछ महत्वपूर्ण रोमन संख्याओं को लिखा है। इनका अच्छी तरह से अध्ययन करने के बाद आपको रोमन संख्याओं को लिखने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें : Complete Number System In Hindi

रोमन अंकों की कमियाँ – Roman Ankon Ki Kamiyaan

रोमन अंको में शून्य नहीं होता। रोमन पद्धति में बड़ी संख्याओं को लिखना बहुत कठिन हो जाता है। एक तो उनमें बहुत से अक्षर हो जाते हैं और उन्हें समझने में भी समय लगता है। जैसे-जैसे भारतीय अंक पहले मध्य पूर्व और फिर यूरोप में फैलने लगे, रोमन अंकों का प्रयोग केवल वर्गों-अध्यायों के नामों के लिए ही होने लगा और गणित में इनकी भूमिका समाप्त हो गयी।

आशा करता हूं दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट Roman Numbers काफी पसंद आई होगी तथा इस पोस्ट में आपको रोमन पद्धति से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पाई होंगी। यह पोस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।

इसे भी पढ़ें : Rectangle All Formula In Hindi

अगर आपके मन मे किसी प्रकार का कोई प्रशन है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें जरूर बताएं। अगर आपको किसी संख्या को लिखने में कोई दिक्कत हो रही है या हमारे द्वारा दी गयी जानकारी को समझ पाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो हमें जरूर बताएं। आपके प्रशन का उत्तर जल्द – से – जल्द आपको देने की कोशिश की जाएगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।